Hot News

नीट पेपर लीक मामला: संसदीय समिति ने NTA अधिकारियों से किए तीखे सवाल, पूछा- पेपर कैसे लीक हुआ?

NEET UG Paper Leak: शिक्षा, स्त्री, बाल, युवा और स्पोर्ट्स संबंधी संसद की स्थायी समिति की बैठक के दौरान कई सांसदों ने एनटीए अधिकारियों से सवाल किए. जिसमें भविष्य में पेपर लीक को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने की खातिर एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी ली गई. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं. समिति ने शिक्षा सचिव विनीत जोशी, एनटीए प्रमुख प्रदीप कुमार जोशी और इसके महानिदेशक अभिषेक सिंह सहित शिक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों को बुलाया था, जिन्होंने एनटीए सुधारों से संबंधित राधाकृष्णन रिपोर्ट की सिफारिशों पर विस्तृत प्रस्तुति दी.

पेपर कैसे लीक हुआ?

जब कई सदस्यों ने सवाल किया कि नीट-यूजी परीक्षा का पेपर कैसे लीक हुआ, तो एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने उन्हें बताया कि परीक्षा का पेपर उनके सिस्टम के माध्यम से लीक नहीं हुआ था. इस पर कई सांसदों ने पूछा कि फिर पेपर कैसे लीक हो गया और परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की क्या जरूरत थी. एनटीए अधिकारी के पास इसका कोई जवाब नहीं था और उन्होंने कहा कि सीबीआई पहले से ही इसकी जांच कर रही थी.

विपक्षी सदस्यों ने सीबीआई जांच रिपोर्ट समिति के सामने पेश करने की मांग की

संसदीय समिति में शामिल कुछ विपक्षी सदस्यों ने मांग उठाई कि सीबीआई जांच रिपोर्ट समिति के सामने पेश की जानी चाहिए, लेकिन कुछ भाजपा सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सीबीआई एक स्वतंत्र संस्था है और उसे अपना काम करने दिया जाना चाहिए. सिंह ने एनटीए सुधारों पर राधाकृष्णन रिपोर्ट द्वारा की गई सिफारिशों के कार्यान्वयन पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और बताया कि सुझाए गए अल्पकालिक उपायों में से लगभग 70 प्रतिशत पहले ही लागू किए जा चुके हैं.

सीबीटी के माध्यम से नीट परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा

एनटीए ने समिति के सदस्यों को बताया कि एक पुख्ता परीक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और व्यापक समीक्षा की जा रही है. समिति की तरफ से यह सुझाव दिया कि विश्वसनीय लोगों को प्रश्नपत्र तैया करने और वितरण प्रणाली में शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) के माध्यम से नीट परीक्षा आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है और भविष्य की परीक्षाएं उसी माध्यम से आयोजित की जा सकती हैं.

संसदीय समिति ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की

संसदीय समिति के सदस्यों ने एनटीए में कर्मचारियों की कमी और रिक्तियों को भरने की पैरवी की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एजेंसी कुशलतापूर्वक काम कर सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके. इसपर एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा- एनटीए ने समिति के सदस्यों को सूचित किया कि एजेंसी में लगभग 25 प्रतिशत कर्मचारियों की कमी है और ऐसी सभी रिक्तियों को भरने के लिए व्यवस्थित रूप से कदम उठाए जा रहे हैं.

The post नीट पेपर लीक मामला: संसदीय समिति ने NTA अधिकारियों से किए तीखे सवाल, पूछा- पेपर कैसे लीक हुआ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top