Hot News

UG छात्रों के लिए UGC ने जारी किए इंटर्नशिप गाइडलाइंस, देखें यहां

UGC Internship Guidelines 2026: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए Internship/Research Internship से जुड़े गाइडलाइंस जारी किए हैं. इन गाइडलाइंस का उद्देश्य छात्रों की employability skills को बेहतर बनाना और उन्हें प्रोफेशनल दुनिया के लिए तैयार करना है.

UGC ने नोटिस जारी कर दी जानकारी

यूजीसी ने X पर एक ट्वीट के जरिए स्टूडेंट्स को जानकारी दी है. कहा कि अपने सफल करियर की शुरुआत करें! हम अपने छात्रों के लिए बेहतर इंटर्नशिप की व्यवस्था कैसे कर सकते हैं? छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए अंडरग्रेजुएट छात्रों हेतु UGC की Internship/Research Internship Guidelines. इसके नीचे इंटर्नशिप को लेकर डिटेल में जानकारी दी गई है.

इस इंटर्नशिप से क्या फायदा मिलेगा?

UGC के अनुसार, इंटर्नशिप के जरिए छात्रों में कौशल, क्षमता, प्रोफेशनल काम करने की समझ और आत्मविश्वास विकसित होता है. इससे उन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च सेक्टर में काम करने का रियल एक्सपीरियंस मिलता है.

क्या है UGC का उद्देश्य?

  • छात्रों को प्रैक्टिकल एक्सपोजर देना
  • रिसर्च और इंडस्ट्री अनुभव बढ़ाना
  • रोजगार क्षमता (Employability) को मजबूत करना
  • प्रोफेशनल स्किल्स और आत्मविश्वास विकसित करना

किन छात्रों को मिलेगा फायदा?

ये गाइडलाइंस खासतौर पर अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए तैयार की गई हैं, ताकि पढ़ाई के दौरान ही उन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च का एक्सपीरियंस मिल सके.

क्र.सं. कोर्स सुझाया गया समय अवधि सुझाई गई गतिविधियां क्रेडिट
1 ● 3 वर्षीय UG डिग्री
● 4 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स)
● 4 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स विद रिसर्च)
चौथे सेमेस्टर के बाद 60–120 घंटे ● प्रैक्टिकल ट्रेनिंग / शॉर्ट रिसर्च प्रोजेक्ट
● सेमिनार में भाग लेना
● सेमिनार की तैयारी के लिए तय जर्नल पढ़ना
● उद्यमियों का अध्ययन
● सामाजिक परियोजनाएं
● उद्योगों / किसानों का अध्ययन
02–04
2 4 वर्षीय UG डिग्री (ऑनर्स विद रिसर्च) 8वां सेमेस्टर एक सेमेस्टर ● उच्च शिक्षण संस्थान (HEI) रिसर्च मेथडोलॉजी, रिसर्च टूल्स और तकनीक, रिसर्च क्षमता विकास और पॉलिसी फ्रेमवर्क से जुड़े कोर्स शामिल कर सकते हैं।
● डिसर्टेशन / थीसिस

छात्रों के लिए सुनहरा मौका

UGC ने संस्थानों से बेहतर इंटर्नशिप व्यवस्था तैयार करने पर जोर दिया है, जिससे छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर मिल सकें. छात्र UGC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Internship/Research Internship Guidelines पढ़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IGNOU July Admission 2026: शुरू हुए आवेदन, फॉर्म भरने के लिए APAAR ID जरूरी

The post UG छात्रों के लिए UGC ने जारी किए इंटर्नशिप गाइडलाइंस, देखें यहां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top