Shukra Vakri 2026: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ माना गया है. यह राशि और नक्षत्र परिवर्तन के अलावा वक्री (उल्टी चाल) और मार्गी (सीधी चाल) भी चलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर को तुला राशि में वक्री होगा. वक्री चाल में शुक्र 13 नवंबर तक रहेगा. इसके बाद मार्गी अवस्था में आ जाएगा. शुक्र वक्री अवस्था में 42 दिनों तक रहेगा. तुला राशि में शुक्र का मार्गी होना किन 5 राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं है, ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय बता रहे हैं.
कर्क राशि: बढ़ेगा अनावश्यक खर्च
तुला राशि में शुक्र का वक्री होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं है. इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं. व्यापार में आमदनी का ग्राफ नीचे आ सकता है. यात्रा के दौरान धन का नुकसान होगा, जिससे मन अप्रसन्न रहेगा. शादीशुदा लोगों को पत्नी से मनमुटाव हो सकता है. वैवाहिक जीवन के सुख में कमी महसूस कर सकते हैं.
सिंह राशि: संपत्ति का नुकसान हो सकता है
भोग और विलासिता की चीजों में फिजूलखर्च होगा. प्रेम संबंधों में पार्टनर से दूरी बन सकती है. संगीत (गायन-वादन) से जुड़े लोगों को दूर की यात्रा करनी पड़ेगी, जिससे अधिक खर्च होगा. सौंदर्य या आकर्षण की चीजों पर खर्च होगा. गाड़ियों की मरम्मत की चिंता रहेगी. इस दौरान संपत्ति का नुकसान हो सकता है, इसलिए इसमें निवेश करने से बचें.
कन्या राशि: आर्थिक नुकसान की स्थिति
लव लाइफ में पार्टनर के प्रति आकर्षण कम होगा. महंगी चीजें खरीदेंगे, जिससे बजट बिगड़ सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है. नौकरीपेशा जातकों की आमदनी और खर्च का संतुलन बिगड़ सकता है. आंख से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में आर्थिक नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. लव पार्टनर की मांग पूरी करनी पड़ सकती है, जिसमें धन खर्च होगा.
ये भी पढ़ें: Mars Transit: 23 दिनों तक पुष्य नक्षत्र में रहेंगे मंगल, किन 6 राशि के जातकों को धन और सेहत के मोर्चे पर रहना होगा सावधान?
वृश्चिक राशि: सुख के साधनों में खर्च बढ़ेगा
पति-पत्नी से मतभेद हो सकता है. आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सुख के साधनों में कमी हो सकती है. इलाज में धन खर्च होगा. परिवार में माता या पत्नी से किसी बात का कष्ट हो सकता है. फैशन से जुड़ी चीजों का व्यापार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आंख से जुड़ी समस्या को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. लव पार्टनर की मांग को पूरा करने में खर्च बढ़ेगा.
कुंभ राशि: वाणी पर नियंत्रण रखना होगा
व्यापार में धन के नुकसान की स्थिति उत्पन्न होगी. इसलिए इस दौरान धन के लेनदेन में बहुत सतर्क रहना होगा. कोई व्यापार का साथी आर्थिक नुकसान दे सकता है. यातायात में धन का नुकसान हो सकता है. भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च बढ़ेगा. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी की कोई बात बहुत बुरी लग सकती है. जीवनसाथी से बातचीत के दौरान वाणी पर नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन में पार्टनर का सहयोग मन के अनुकूल नहीं रहेगा.
42 दिनों तक तुला राशि में वक्री रहेगा शुक्र
द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर तुला राशि में वक्री यानी उल्टी चाल शुरू करने जा रहा है. जबकि, 14 नवंबर 2026 शनिवार को सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर मार्गी यानी सीधी चाल शुरू करेगा. ऐसे में पंचांग की गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह तुला राशि में 42 दिनों तक मार्गी रहेगा.
ये भी पढ़ें: Budh Nakshatra Parivartan: 1 अक्टूबर से शुरू होंगे इन 6 राशि वालों के अच्छे दिन, स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे बुध
The post Shukra Vakri 2026: तुला राशि में शुक्र की उल्टी चाल, जानें किन 5 राशि वालों के बजट और जीवन पर पड़ेगा असर appeared first on Naya Vichar.

