आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने अपने भतीजे राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज से पहले उन्हें शुभकामनाएं दी. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने मैसेज में उन्होंने पूरी टीम की जमकर तारीफ की.
पवन कल्याण ने पेड्डी की टीम को दी बधाई
पवन कल्याण ने नेपोलियन हिल के विचार का जिक्र किया और कहा कि जीत हमेशा उसी व्यक्ति की होती है, जो स्ट्रगल करना नहीं छोड़ता. उन्होंने बताया कि ‘पेड्डी’ भी ऐसी ही कहानी है, जो हिम्मत, दृढ़ निश्चय और लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है. फिल्म का मूल भाव एक ऐसे योद्धा की जर्नी को दर्शाता है, जो हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ता है.
The glimpse of #Peddi reflects the spirit of perseverance, courage, and the determination to rise against all odds. Delighted to see Mega Power Star @AlwaysRamCharan, @BuchiBabuSana, @arrahman, @venkataskilaru, @vriddhicinemas, @SukumarWritings, @MythriOfficial, and the entire… pic.twitter.com/KY0KM8D7on
— Pawan Kalyan Creative Works (@PKCWoffl) June 3, 2026
राम चरण की तारीफ में पवन कल्याण ने कही ये बात
पवन कल्याण ने राम चरण के करियर पर भी बात की. उन्होंने कहा कि बचपन से लेकर आज वर्ल्डवाइड पहचान बनाने तक राम चरण ने जो सफर तय किया है, वह प्रेरणादायक है. उनके मुताबिक, अभिनेता की विनम्रता, अनुशासन और अपने काम के प्रति समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. यही गुण उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाते हैं.

पेड्डी के डायरेक्टर की तारीफ में पवन कल्याण ने कही ये बात
निर्देशक बुच्ची बाबू सना की तारीफ करते हुए पवन ने कहा कि उन्होंने स्थानीय संस्कृति, परंपराओं और ग्रामीण जीवन की झलक को बड़े पर्दे पर बेहद प्रभावशाली तरीके से पेश किया है. उन्होंने कहा कि निर्देशक की सोच अपनी मिट्टी और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी हुई है, जो फिल्म में साफ दिखाई देती है. इसके अलावा उन्होंने संगीतकार ए.आर. रहमान की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि रहमान का म्यूजिक फिल्म की भावनाओं और कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाएगा.
पवन कल्याण की शुभकामनाओं पर राम चरण ने किया रिएक्ट
पवन कल्याण के इस प्यारे नोट पर राम चरण ने रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि उनके चाचा की शुभकामनाएं और सपोर्ट उनके लिए बहुत मायने रखती हैं. यह प्यार और प्रोत्साहन सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरी ‘पेड्डी’ टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी ‘पेड्डी’ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Ranveer Singh Fees: धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस, वजह जान रह जाएंगे हैरान
The post Ram Charan की ‘पेड्डी’ पर पवन कल्याण ने लुटाया प्यार, बोले- यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है appeared first on Naya Vichar.
