Hot News

IIT ISM धनबाद में नहीं बढ़ीं BTech की सीटें, देखें किस ब्रांच में कितने स्टूडेंट होंगे

IIT ISM Dhanbad BTech Admission 2026: झारखंड के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज IIT ISM धनबाद में BTech सीटें नहीं बढ़ाई गई हैं. पिछले साल भी 1210 सीटें थीं और इस साल भी उतनी ही हैं. कॉलेज प्रशासन ने सभी ब्रांचों में लगभग वही सीट स्ट्रक्चर रखा है. इसका मतलब है कि कंपटीशन इस बार भी पहले जैसा ही रहेगा और कटऑफ में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. आइए ब्रांच वाइज सीटों की डिटेल्स जानते हैं.

IIT ISM Dhanbad ब्रांच वाइज सीटें

IIT ISM धनबाद में कुल 1210 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें अलग अलग ब्रांच और कोर्स शामिल हैं जैसे BTech, Dual Degree और Integrated MSc. हर ब्रांच में सीटों का बंटवारा तय कर दिया गया है. कुछ ब्रांचों में ज्यादा सीटें हैं जैसे Computer Science और Mechanical Engineering जबकि कुछ में कम सीटें हैं जैसे Geology और Physics से जुड़े कोर्स.

ब्रांच का नाम सीटों की संख्या
केमिकल इंजीनियरिंग 49
सिविल इंजीनियरिंग 70
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 145
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 130
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन 130
इंजीनियरिंग फिजिक्स 32
एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग 50
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग 75
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 130
जियोलॉजिकल इंजीनियरिंग 21
जियोफिजिकल टेक्नोलॉजी 21
माइनिंग इंजीनियरिंग 60
माइनिंग मशीनरी इंजीनियरिंग 47
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 79
मिनरल एंड मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग 37
फिजिकल साइंस (इंटीग्रेटेड) 20
केमिकल साइंस (इंटीग्रेटेड) 20

सबसे ज्यादा सीटें कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (BTech CSE) में हैं जो 145 हैं. इसके बाद इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 130-130 सीटें हैं. वहीं दूसरी तरफ Geological Engineering और Geophysical Technology जैसी ब्रांचों में सबसे कम सीटें हैं जो सिर्फ 21-21 हैं.

IIT ISM Dhanbad Admission 2026 BTech Seat Matrix Check Here

एडमिशन कैसे होगा?

एडमिशन की प्रक्रिया JoSAA Counselling 2026 के जरिए होगी. सबसे पहले उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद कॉलेज और ब्रांच की चॉइस भरनी होगी. सीट अलॉटमेंट राउंड के अनुसार होगा. जिन छात्रों को सीट मिलेगी उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट करना होगा.

यह भी पढ़ें: IITs में बढ़ गईं BTech की सीटें, कंप्यूटर साइंस से ज्यादा इस ब्रांच में होगा एडमिशन

The post IIT ISM धनबाद में नहीं बढ़ीं BTech की सीटें, देखें किस ब्रांच में कितने स्टूडेंट होंगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top