बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इस फैसले के बाद तमिलनाडु बीजेपी की नेतृत्व में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. उन्होंने दो जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी.
BJP National President Nitin Nabin has accepted the resignation submitted by the Tamil Nadu Ex-State President K Annamalai from the primary membership of the Party. pic.twitter.com/gYvMKYeVJH
— ANI (@ANI) June 5, 2026
अन्नामलाई के बीजेपी छोड़कर अपनी नयी पार्टी बनाने की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्रन ने गुरुवार (4 जून) को कहा था कि उनके (अन्नामलाई) इस्तीफे की समाचारें निराधार हैं. नागेंद्रन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मुझे अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है. हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है. अन्नामलाई ने किसी से भी नयी पार्टी बनाने के बारे में बात नहीं की है. इस बारे में हमारी उनसे बात नहीं हुई है ना ही उन्होंने हमसे कुछ कहा है.
The post तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने छोड़ी पार्टी, इस्तीफा मंजूर appeared first on Naya Vichar.
