Hot News

5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, खेलने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका

Birthday Gift Ideas: शिशु का पांचवां जन्मदिन सिर्फ उसके लिए नहीं बल्कि माता-पिता के लिए भी काफी ज्यादा खास होता है. जब शिशु की उम्र 5 साल की हो जाती है तो वह काफी तेजी से ग्रो करने लगता है और साथ ही उसका दिमाग भी नई चीजों को सीखने के लिए तैयार हो चुका होता है. इस उम्र में वे सिर्फ खिलौनों से स्पोर्ट्सना नहीं चाहते हैं, बल्कि उनके अंदर हर एक चीज को करीब से समझने और जानने की उत्सुकता भी बढ़ जाती है. अगर आपके शिशु की उम्र 5 साल होने वाली है और आप उसे जन्मदिन पर कुछ ऐसा देना चाहते हैं जिससे वह स्पोर्ट्स भी सके और उसका दिमाग भी बेहतर तरीके से डेवलप हो सके, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए एक गाइड की तरह होने वाला है. आज हम आपको 5 ऐसे बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज बताने जा रहे हैं जो सिर्फ स्पोर्ट्सने में नहीं बल्कि शिशु के दिमाग को डेवलप होने में भी मदद करेंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

लेगो या बिल्डिंग ब्लॉक्स

5 साल के बच्चों के लिए लेगो या फिर बिल्डिंग ब्लॉक्स को हमेशा से ही एक बेहतरीन तोहफा माना जाता रहा है. कलरफुल ब्लॉक्स को आपस में जोड़कर शिशु घर, कार या फिर रोबोट बना सकते हैं. बच्चों को इस तरह की एक्टिविटीज करना काफी ज्यादा अच्छा लगता है. लेगो या बिल्डिंग ब्लॉक्स का इस्तेमाल करने से उनके सोचने की कैपिसिटी बेहतर होती है और साथ ही उनका फोकस भी एक ही जगह पर टिका हुआ रहता है. जब आपका बच्चा अपने हाथों से कुछ नया बनाता है, तो उसका कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लग जाता है. यह एक ऐसा खिलौना है जिससे आपके शिशु कभी बोर नहीं होते हैं.

चित्र और कहानियों वाली किताबें

अगर आप अपने शिशु के अंदर बचपन से ही अच्छी आदतें डालना चाहते हैं, तो किताबों से बेहतर गिफ्ट उनके लिए और कुछ भी नहीं हो सकता है. 5 साल के शिशु अक्सर बड़े चित्रों और रंगीन अक्षरों वाली कहानियों की किताबों से बहुत ही ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं. आप अगर चाहें तो इस जन्मदिन अपने शिशु को पंचतंत्र की कहानियां, परियों की कहानियों या फिर जानकारी से भरपूर किताबें गिफ्ट में दे सकते हैं. इन किताबों को देखकर और पढ़कर आपके शिशु की भाषा बेहतर होती है और साथ ही उनका इमेजिनेशन पावर भी बेहतर होता है. इन किताबों को पढ़कर आपके शिशु को हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिलता है.

फिजिकल डेवलपमेंट के लिए साइकिल या स्कूटर

आपका शिशु का मेंटल और फिजिकल डेवलपमेंट सही तरीके से हो, इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए. जब आपके शिशु की उम्र 5 ससाल होती है तो वह अंदर से काफी ज्यादा एक्टिव रहता है और उसे इस समय घर के बाहर जाकर स्पोर्ट्सना ज्यादा अच्छा लगता है. अगर आप इनके फिजिकल ग्रोथ का भी सही से ख्याल रखना चाहते हैं तो इस जन्मदिन आपको उसे सपोर्टिंग व्हील्स वाली एक छोटी साइकिल या तीन पहियों वाला स्कूटर गिफ्ट में देना चाहिए. इससे उनके शरीर की अच्छी एक्सरसाइज होगी, पैरों को मजबूती मिलेगी और साथ ही वे बैलेंसिंग भी सीख जाएंगे.

आर्टिस्ट को बाहर निकालने के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट किट

अगर आपके शिशु को रंगों से स्पोर्ट्सना, चित्र बनाना या फिर अपनी इमेजिनेशन को कॉपी में उतारना अच्छा लगता है, तो आपको उन्हें गिफ्ट में एक आर्ट एंड क्राफ्ट किट देना चाहिए. इस बात का ख्याल रखें कि इसमें क्रेयॉन, स्केच पेन, ड्राइंग बुक, क्ले और कुछ मजेदार स्टिकर्स जरूर मौजूद हों. आपके शिशु किट में मौजूद क्ले से अलग-अलग शेप्स बनाते हैं और साथ ही उनमें अपने पसंद का रंग रंग भी भर सकते हैं. यह छोटा सा किट उनके इमेजिनेशन पावर को बढ़ाने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है. अगर आपके शिशु के अंदर कोई आर्टिस्ट छिपा हुआ है, तो यह उस आर्टिस्ट को बाहर निकालने में मदद कर सकता है.

दिमाग दौड़ाने में मदद करेंगे पजल और बोर्ड गेम्स

5 साल के बच्चों के लिए इजी पजल्स जैसे कि जानवरों और फलों को जोड़ना, सिंपल बोर्ड गेम्स जैसे कि लूडो और सांप-सीढ़ी बहुत ही ज्यादा मजेदार लगते हैं. जब आपके शिशु इन गेम्स को स्पोर्ट्सते हैं तो उन्हें अपना दिमाग काफी तेज दौड़ाना पड़ता है. इन गेम्स को स्पोर्ट्सकर आपके शिशु के अंदर प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स बेहतर होने लगती हैं. इसके अलावा जब आपके शिशु आपके साथ बैठकर ही इन पजल्स और गेम्स को स्पोर्ट्सते हैं, तो उन्हें परिवार के साथ मिलजुलकर रहना और अपनी बारी का इंतजार करना भी सीखने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी अपने शिशु को बनाना चाहते हैं सफल? आज रात सोने से पहले उनसे जरूर कहें ये 5 जादुई बातें

The post 5 साल का होने वाला है आपका बच्चा? जन्मदिन पर तोहफे में दें ये 5 चीजें, स्पोर्ट्सने के साथ नई चीजें सीखने का भी मिलेगा मौका appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top