हिंदुस्तान में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. इस दौरान गर्मी से थोड़ी राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन नमी और चिपचिपाहट बढ़ जाती है. ऐसे में अगर आप अपने AC को उसी सेटिंग पर चलाते हैं जैसे गर्मियों में चलाते थे, तो न तो सही कूलिंग मिलेगी और बिजली का बिल भी बढ़ेगा. बारिश के दिनों में हवा में नमी ज्यादा होती है और टेम्परेचर भी कम रहता है. इसलिए AC का सही स्मार्ट तरीके से यूज करना जरूरी हो जाता है. कुछ खास मोड्स को सही समय पर यूज करके आप घर को कम्फर्टेबल भी रख सकते हैं और बिजली भी बचा सकते हैं. आइए इसे डिटेल में जानते हैं.
ड्राई मोड
बारिश के मौसम में हवा अक्सर भारी और चिपचिपी सी लगने लगती है. ऐसे में AC का ड्राई मोड काफी काम आता है. ये सिर्फ कमरे को ठंडा नहीं करता, बल्कि हवा में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को भी निकाल देता है. नतीजा ये होता है कि घर का माहौल ज्यादा फ्रेश और कम्फर्टेबल फील होता है. साथ ही AC नॉर्मल कूलिंग मोड के मुकाबले कम बिजली भी खर्च करता है.
ऑटो फैन स्पीड
बारिश के मौसम में अपने AC में ‘ऑटो फैन स्पीड’ सेटिंग ऑन करना काफी काम की चीज है. इस मौसम में कभी नमी ज्यादा होती है तो कभी टेम्परेचर बदलता रहता है. ऐसे में जब फैन स्पीड ऑटो पर रहती है, तो AC खुद ही कमरे के हिसाब से हवा की स्पीड एडजस्ट कर लेता है. आपको बार-बार जाकर सेटिंग बदलने की झंझट नहीं रहती.
यह भी पढ़ें: स्टैंड फैन का यह ट्रिक बढ़ा सकता है AC की कूलिंग और घटा देगा बिजली बिल, जानें कैसे
स्विंग मोड
मानसून के दौरान कमरे में नमी वाली हवा हर जगह बराबर नहीं फैलती. कई बार घर के कुछ कोने ज्यादा गर्म या ज्यादा चिपचिपे महसूस होने लगते हैं. ऐसे में स्विंग मोड काम आता है. यह AC के वेंट्स को लगातार मूव करता रहता है. इससे ठंडी और सूखी हवा कमरे के हर कोने तक आसानी से पहुंच जाती है.
AC स्लीप मोड और टाइमर
मानसून की रातें गर्मियों की तुलना में ठंडी होती हैं. इसलिए पूरी रात AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में स्लीप मोड बहुत काम आता है. क्योंकि यह रात बढ़ने के साथ धीरे-धीरे कूलिंग कम करता जाता है. वहीं टाइमर लगाने से AC फिक्स टाइम के बाद अपने आप बंद हो जाता है. अगर आप दोनों फीचर्स का सही यूज करें, तो न सिर्फ कमरे में नमी कंट्रोल में रहती है, बल्कि आपकी नींद भी कम्फर्टेबल बनी रहती है.
टर्बो और पावरफुल मोड
ये मोड खास तौर पर तब काम आता है जब गर्मी बहुत ज्यादा हो और आपको कमरे को जल्दी ठंडा करना हो. लेकिन बारिश के मौसम में इसकी जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में इसे चालू रखने से सिर्फ बिजली की बर्बादी होती है. इसकी वजह से कमरा जरूरत से ज्यादा ठंडा भी हो सकता है. इसलिए मॉनसून में इस मोड का यूज करना बेहतर नहीं होता.
यह भी पढ़ें: AC के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं या छोड़ दें? जानें आपके घर के लिए क्या है सही ऑप्शन
The post मॉनसून में AC चलाने का क्या है सही तरीका? जानें कौन सा मोड ऑन करें और कौन सा ऑफ appeared first on Naya Vichar.
