Hot News

‘ये लोग चाहते हैं कि मेरी फोटो पर माला चढ़ जाए…’, खान सर ने बताया क्यों करनी पड़ी गार्ड को फायरिंग

Khan Sir Coaching Attack: पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग विवाद के बीच खान सर ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है. क्लासरूम में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने न सिर्फ फायरिंग को आत्मरक्षा का कदम बताया, बल्कि यह भी कहा कि हालात ऐसे थे कि अगर सुरक्षा गार्ड जवाबी कार्रवाई नहीं करते तो बड़ा नुकसान हो सकता था. अपने बयान में खान सर ने भावुक और आक्रामक दोनों अंदाज दिखाए. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चाहते थे कि उनके साथ कोई बड़ी घटना हो जाए और बाद में उनके फोटो पर माला चढ़ाई जाए.

खान सर बोले- पुलिस उड़कर नहीं आ जाएगी, आने में समय लगता है

फायरिंग को लेकर उठ रहे सवालों पर खान सर ने कहा कि घटना के समय पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी और उसे पहुंचने में समय लगा. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को आने में समय लगता है. पुलिस उड़कर नहीं आ जाएगी. जब तक पुलिस नहीं आई थी, तब तक एक बॉडीगार्ड को क्या करना चाहिए था?उनका तर्क था कि सुरक्षा गार्ड इसी लिए रखे जाते हैं ताकि आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा की जा सके.

‘गार्ड किसी आदमी पर फायरिंग नहीं कर रहा था’

खान सर ने कहा कि घटना को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उनके मुताबिक यह कोई आपराधिक या हमला करने वाली फायरिंग नहीं थी. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या किसी आदमी पर फायरिंग की गई है? क्या चोरों की तरह फायरिंग किया गया है? उन्होंने दावा किया कि सुरक्षा गार्ड ने केवल आत्मरक्षा और भीड़ को रोकने के लिए कार्रवाई की थी.

मेरे गार्ड को मारकर अधमरा कर दिया गया था- खान सर

घटना पर अपना पक्ष रखते हुए खान सर ने कहा कि हमलावरों ने उनके गार्ड के साथ बुरी तरह मारपीट की थी. उन्होंने आगे कहा कि मेरे घर रात में लोग आए. मेरे गार्ड को मारकर अधमरा कर दिया गया. खान सर का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षा कर्मियों से निष्क्रिय रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती.

‘क्या हम फूल फेंकते, आरती की थाली लेकर खड़े रहते?’

अपने बयान के दौरान खान सर ने तीखा सवाल भी उठाया. उन्होंने कहा कि तो क्या उस समय हम लोग उन पर फूल फेंकते? क्या हम आरती की थाली लेकर खड़े रहते कि मुझे भी मार दो? इस बयान के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि उनके अनुसार घटना के वक्त हालात सामान्य नहीं थे और सुरक्षा के लिए तत्काल प्रतिक्रिया जरूरी थी.

ये लोग चाहते हैं कि खान सर के फोटो पर माला चढ़ जाए- खान सर

बच्चों को पढ़ाने के दौरान खान सर ने सबसे भावुक टिप्पणी तब की, जब उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते थे. उन्होंने कहा कि ये लोग चाहते हैं कि खान सर के फोटो के ऊपर माला चढ़ जाए. यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है.

CCTV दिखाकर छात्रों को समझा रहे पूरा घटनाक्रम

फायरिंग विवाद पर सफाई देने के साथ-साथ खान सर क्लासरूम में CCTV फुटेज दिखाकर पूरी घटना का विश्लेषण भी करते नजर आए. वायरल वीडियो में वह स्क्रीन पर मार्कर से लोगों की पहचान बताते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह छात्रों को समझा रहे हैं कि कौन व्यक्ति कहां मौजूद था और किन लोगों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मीडिया घटना का केवल एक हिस्सा दिखा रही है, जबकि पूरी सच्चाई सामने नहीं लाई जा रही.

किताब हाथ में लेकर खाई ‘विद्या कसम’

वीडियो में खान सर हाथ में किताब लेकर यह कहते भी नजर आते हैं कि कोचिंग पर लगातार गोलियां चली थीं और सच्चाई को छिपाया जा रहा है. अपनी बात पर भरोसा दिलाने के लिए उन्होंने छात्रों के सामने कहा कि हम विद्या कसम खाते हैं।.

फायरिंग वीडियो के बाद बढ़ीं मुश्किलें

फायरिंग से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. कोचिंग के दोनों गार्ड्स से पूछताछ की गई और उनके हथियारों को जब्त कर सत्यापन के लिए भेजा गया है. कदमकुआं थाने में इस मामले में नई एफआईआर भी दर्ज की गई है. पुलिस वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

Also Read: क्लासरूम में खान सर बने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, बच्चों को पढ़ाने के बजाए CCTV फुटेज दिखाकर हमले का विश्लेषण करते दिखे

The post ‘ये लोग चाहते हैं कि मेरी फोटो पर माला चढ़ जाए…’, खान सर ने बताया क्यों करनी पड़ी गार्ड को फायरिंग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top