Hot News

सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ

Unique Marriage proposal : महाराष्ट्र के नासिक में कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल में पासिंग आउट परेड के बाद एक इमोशनल पल शामिल हुआ. इस इमोशनल पल में कैप्टन हिंदुस्तान भारद्वाज अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है.

मैं इस दिन को यादगार बनाना चाहता था

कैप्टन हिंदुस्तान भारद्वाज ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि आज हम सब पायलट और इंस्ट्रक्टर बन गए हैं. यह हम सबके लिए बहुत बड़ा दिन है. हमारी मेहनत का हमें फल मिला. मेरे परिवार खासकर मेरी मां और नाना-नानी सबके लिए यह बहुत खास दिन है. इसी वजह से मैं इस दिन को और भी खास बनाना चाहता था. मैं और मेरी मंगेतर हम दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच साल से जानते हैं. मुझे ऐसा लगा कि उन्हें शादी का प्रपोजल देने के लिए इससे अच्छा कोई दिन नहीं हो सकता है. मैं अपनी मंगेतर के लिए इस दिन को यादगार बनाना चाहता था. यही मेरा पूरा आइडिया था. इसी वजह से मैंने उन्हें पासिंग आउट परेड के बाद प्रपोज किया.

वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे हैं दोनों

एएनआई ने जो वीडियो जारी किया है उसमें कैप्टन हिंदुस्तान भारद्वाज और उनकी मंगेतर दोनों बहुत खुश नजर आ रहे हैं. हिंदुस्तान घुटनों के बल बैठकर अपनी मंगेतर को प्रपोज कर रहे हैं. वे अपनी यूनिफाॅर्म में हैं और उनकी मंगेतर साड़ी में बहुत सुंदर नजर आ रही हैं. प्रपोज एक्सेप्ट हो जाने के बाद हिंदुस्तान के दोस्त उनकी मंगेतर को बधाई देते भी नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

कैप्टन हिंदुस्तान और उनकी मंगेतर का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई कि क्या इस तरह से प्रपोज करना सही था? क्या यह अनुशासन को तोड़ने वाला वीडियो नहीं था? इस तरह की बहस का सेना के कई अधिकारियों ने विरोध किया और इसे बेहतरीन पल बताया है. लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि यंगस्टर नहीं करेगा तो कौन करेगा. अगर आपको उसकी प्रोफेशनल काबिलियत में कोई कमी नहीं दिख रही है, तो प्यार और अपनेपन के ऐसे पवित्र इशारे के लिए यह नुक्ताचीनी ना करें.

ये भी पढ़ें : शपथग्रहण के दूसरे दिन कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा, CM डीके शिवकुमार ने कहा-हम समस्या सुलझा लेंगे

बंगाल की नेतृत्व में संक्रमण काल, ममता के सामने कुनबे को जोड़कर रखने की चुनौती, क्या होगा भविष्य?

The post सेना के कैप्टन ने पासिंग आउट परेड के बाद मंगेतर को किया प्रपोज तो अनुशासन पर उठे सवाल, सेना के दिग्गजों ने दिया साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top