FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता था. फुटबॉल फैंस ने फीफा वर्ल्ड कप का टिकट फ्री (बिना भुगतान किए हुए) में खरीद लिया. इससे फीफा को बहुत नुकसान हुआ. लेकिन फीफा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बिना भुगतान के खरीदें गए टिकटों को रद्द कर दिया है और फैंस से टिकट की कीमत चुकाने की अपील की है.
60 फैंस को फ्री में मिला टिकट
फीफा ने लगभग 60 फैंस को 3 जून को एक ऑफिशियल मेल भेजा. जिसमें बताया कि चेकआउट के दौरान हुए समस्या के कारण उन्हें टिकट बिना किसी भुगतान के मिला है. यह एक तकनीकी खामी थी और टिकटों की सही कीमत सिस्टम में नहीं दिख सका. हालांकि, फीफा ने यह भी कहा कि फैंस द्वारा खरीदे गए टिकट को सुरक्षित रखा गया है और उन्हें भुगतान के बाद यह टिकट दिया जाएगा.
इस मामले से जुड़े एक मेल भी सामने है. जिसे टिकट टॉक नेटवर्क ने ऑनलाइन शेयर किया. मेल के अनुसा फीफा ने टिकट की कीमत में आई गड़बड़ी की पहचान कर उसे ठीक कर दिया है. यह समस्या 21 मई 2026 को आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर चेकआउट के समय गलत कीमत दिखाए जाने से हुई. जिसके बाद उसी आधार पर लेन देन पूरा हुआ.
फीफा ने फैंस को टिकट खरीदने के लिए 7 दिन का समय दिया
मेल के माध्यम से यह भी बताया गया है कि सामान्य बिक्री नियमों के तहत सभी ऐसे टिकट रद्द कर दिए हैं, जिनमें गलत मूल्य वाले टिकट शामिल थे. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि अगर टिकट के लिए कोई भुगतान हुआ है तो उसका पूरा रिफंड दिया जाएगा. वहीं उन फैंस से यह भी अनुरोध किया गया है कि सात दिनों तक वो पैसा जमा करके टिकट ले सकते हैं. यदि सात दिनों के अंदर टिकट का पैसा नहीं दिया तो यह टिकट दूसरे को दे दी जाएगी.
फीफा टिकट की कीमतों को लेकर बहस जारी
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की ऊंची कीमतों को लेकर पहले से ही बहस चल रही है. अप्रैल में फीफा की रीसेल वेबसाइट पर विश्व कप फाइनल के चार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध थे, जिनकी कीमत लगभग 23 लाख अमेरिकी डॉलर प्रति टिकट तक पहुंच गई थी. ऐसे में फाइनल देखने के लिए फैंस को भारी कीमत चुकाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कितने ग्रुप बने, यहां देखें सबसे खतरनाक ग्रुप
The post 60 फैंस को फ्री में मिला फीफा वर्ल्ड कप का टिकट, तकनीकी गड़बड़ी से मचा बवाल appeared first on Naya Vichar.
