Hot News

खान सर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, रातभर चला ड्रामा, सुबह तक कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र

Khan Sir Coaching Attack: पटना के चर्चित खान सर पर आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश के तहत केस दर्ज किया गया है. इस बीच माना जा रहा है कि कभी भी खान सर की गिरफ्तारी हो सकती है. शुक्रवार को मामला दर्ज होने के बाद ही उनकी गिरफ्तारी होने की संभावना थी. लेकिन शुक्रवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी.

रातभर कोचिंग के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा

जानकारी के मुताबिक, खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार की सुबह तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला. लेकिन पुलिस अब तक खान सर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है. खान सर की कोचिंग के बाहर शुक्रवार की रात ही बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे. इस दौरान कदमकुआं थाने की पुलिस भी पहुंची थी. पुलिस ने छात्रों से घर जाने की अपील की. लेकिन छात्र कोचिंग के बाहर सुबह तक डटे रहे.

छात्रों से की गई अपील- बहकावे में ना आएं

रातभर में 4 से 5 बार कदमकुआं थाने की पुलिस आई. लेकिन खान सर की गिरफ्तारी के लिए नहीं बल्कि छात्रों को समझाने के लिए. कई बार पुलिस ने आकर अनाउंसमेंट किया- हट जाइए, लौट जाइए. लेकिन छात्र नहीं माने. इससे पहले भी शुक्रवार को लॉ एंड ऑर्डर को लेकर आईजी ऑफिस में हाई लेवल मीटिंग हुई थी. इसके बाद छात्रों से अपील की गई थी कि वे किसी के भी बहकावे में ना आएं. ऐसे में आज मामले में क्या कुछ एक्शन लिया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

खान सर के गार्ड्स ने पूछताछ में किया था खुलासा

2 जून की रात खान सर की कोचिंग के बाहर 2 गार्ड्स के फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ. इसके बाद खान सर के दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि खान सर के कहने पर ही फायरिंग की गई थी.

गार्ड प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह ने बताया कि कोचिंग के बाहर हंगामा की सूचना पर खान सर के साथ वे लोग बाहर आए. इस दौरान खान सर ने ही उनसे कहा कि भीड़ पर फायरिंग करो. जो होगा देखा जाएगा. इसके बाद ही उन्होंने दो-दो राउंड फायरिंग की. इसके बाद खान सर पर भी एफआईआर दर्ज किया गया. ऐसे में अब पुलिस को खान सर की तलाश है.

Also Read: ‘शिक्षक पढ़ाता है, मीडियाबाजी नहीं करता, हाइलाइट होने के लिए ये सब हो रहा…’, खान सर पर बरसे तेज प्रताप यादव

The post खान सर को नहीं गिरफ्तार कर सकी पुलिस, रातभर चला ड्रामा, सुबह तक कोचिंग के बाहर डटे रहे छात्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top