Hot News

JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से

IIT Bombay Online Webinar: आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की ओर से JEE Advanced क्वालिफाई करने वाले छात्रों के लिए एक ऑनलाइन ओपन हाउस का आयोजन किया जा रहा है. यह वेबिनार छात्रों को संस्थान की पढ़ाई, कैंपस लाइफ और यहां मिलने वाले अवसर के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है.

क्या होगा इस ओपन हाउस में खास?

इस सेशन में IIT Bombay के प्रोफेसर और वर्तमान छात्र पैनल के रूप में शामिल होंगे, जो छात्रों और उनके माता-पिता के सवालों के जवाब देंगे. इसमें कैंपस के माहौल, अकैडमिक स्ट्रक्चर और करियर अवसरों से जुड़ी जानकारी दी जाएगी. 7 जून को इस ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा.

IIT Bombay: संस्थान ने शेयर की जानकारी

IIT Bombay ने खुद X पर इस संबंध में जानकारी शेयर की है. जारी पोस्ट के अनुसार, संस्थान ने कहा कि कैंपस लाइफ के बारे में छात्रों को बताने के लिए IIT Bombay ने ये ओपन हाउस शुरू की है. जेईई एडवांस क्वालिफाई करने वाले छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं. इसमें प्रोफेसर और वर्तमान के स्टूडेंट्स शामिल होंगे. इसका लिंक यूट्यूब पर मिलेगा.

लड़कियों के लिए अलग से व्यवस्था

कार्यक्रम में एक अलग फैकल्टी पैनल भी होगा, जो विशेष रूप से स्त्री छात्रों की सेफ्टी, उनके लिए कैंपस के माहौल और कैंपस एक्सपीरियंस से जुड़े सवालों का समाधान करेगा. इससे छात्राओं को संस्थान के माहौल को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

यहां देखें महत्वपूर्ण जानकारी

  • आयोजन – IIT Bombay Open House (Online Webinar)
  • डेट – 7 जून 2026 (रविवार)
  • टाइमिंग – सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • कौन शामिल हो सकता है? – JEE Advanced क्वालिफाइड छात्र

काउंसलिंग का नहीं है हिस्सा

IIT Bombay का ये ओपन हाउस काउंसलिंग से जुड़ा हुआ नहीं है और न इसमें कटऑफ, मार्क्स, ब्रांच और रैंकिंग से जुड़ी कोई बात की जाएगी. इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स और माता-पिता को IIT बॉम्बे में एडमिशन से पहले कैंपस और कॉलेज लाइफ के बारे में कुछ आम जानकारी और एक्सपीरियंस शेयर करना है. IIT बॉम्बे का यह ओपन हाउस JEE Advanced क्वालिफाइड छात्रों के लिए संस्थान को बेहतर समझने और सही फैसला लेने में मदद करेगा.

यह भी पढ़ें- एयरोस्पेस इंजीनियर की बढ़ी डिमांड, IIT मद्रास ने शुरू किया 4 साल का ये डिग्री कोर्स

The post JEE Advanced छात्रों के लिए सुनहरा मौका, IIT की कैंपस लाइफ समझने के लिए जुड़ें इस वेबिनार से appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top