Cockroach Janta Party : दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. यह विरोध प्रदर्शन पिछले कुछ समय से परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी के विरोध में आयोजित किया गया है. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके इस विरोध प्रदर्शन के लिए शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे हैं. इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही है.
नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में हुई गड़बड़ी
नीट यूजी पेपर लीक से युवाओं में काफी निराशा है और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम का इस्तेमाल क्लास 12 बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन और री-इवैल्यूएशन दोनों के लिए किया गया था. बाद में जब विवाद बढ़ा तो सीबीएसई के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया गया है.
Crowds gather at Jantar Mantar for Cockroach Janta Party protest against education minister.
Education minister Dharmendra Pradhan must resign! pic.twitter.com/skLGZfzCiT
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) June 6, 2026
सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल होंगे
लद्दाख के 59 साल के एक्टिविस्ट, जिन्हें सितंबर में गिरफ्तार किया गया था और छह महीने तक हिरासत में रखा गया था, उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में यह कहा था कि मैं छह जून को दिल्ली के प्रोटेस्ट में शामिल होऊंगा. उनका कहना है कि जब चीजें गलत हो रही हैं, तो जिम्मेदार मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए.
कैसे बना CJP और कौन हैं अभिजीत दिपके ?
कॉकरोच जनता पार्टी का सोशल मीडिया एकाउंट तब बनाया गया था जब चीफ जस्टिस ने एक केस की सुनवाई के दौरान कुछ लोगों पर टिप्पणी करते हुए उन्हें कॉकरोच बताया था. इस एकाउंट को बनाने वाले अभिजीत दिपके 30 साल के हैं और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में अंडरग्रेजुएट डिग्री ली है. वहां अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, वे हायर एजुकेशन के लिए यूनाइटेड स्टेट्स चले गए थे. उन्होंने हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में दो साल की मास्टर डिग्री पूरी की है. 2020 से 2023 तक, उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ काम किया, जहां वे सोशल मीडिया मैनेजमेंट और इलेक्शन कैंपेन एक्टिविटीज में शामिल थे.
ये भी पढ़ें : कौन हैं अन्नामलाई जिनके बीजेपी छोड़ने पर मचा हड़कंप? तमिलनाडु की नेतृत्व में आ सकता है नया मोड़
The post कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सोनव वांगचुक भी होंगे शामिल; शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग appeared first on Naya Vichar.
