Hot News

कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं

Cockroach Janata Party : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उनके सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को अभिजीत दिपके प्रदर्शन में शामिल हुए.

अभिजीत दिपके ने कहा-आप हमें हटा नहीं सकते

अभिजीत दीपके के प्रदर्शन को लोगों का भरपूर समर्थन नजर आया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा-मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है. सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय वे अन्य कामों में लगे हुए हैं. वे हमारे सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर रहे हैं और हमारी पोस्ट डिलीट करवा रहे हैं. ये लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते. उन्होंने यह भी बताया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जल्द प्रदर्शन में शामिल होंगे और उन्होंने वांगचुक के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया.

मैं आजादी का अंतिम पल जी रहा हूं

अभिजीत दिपके शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि जब मैं विमान से उतर रहा था तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं आजादी का अपना अंतिम पल जी रहा हूं. मुझे अपनीचिंता नहीं हैं, मैं शिक्षा व्यवस्था की खामियों को मिटाने के लिए अपनी आजादी का बलिदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने जेल जाने के डर से समझौता कर लिया है और खुद को बेच दिया है. भीड़ की जोरदार तालियों के बीच उन्होंने कहा, लेकिन इस देश का छात्र, युवा नहीं बिका है.प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं. इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

अभिजीत दिपके के प्रदर्शन में शामिल होने वाले अधिकतर लोग स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं. प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. अभिजीत दिपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया.कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि अगर दिपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे.

ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल; शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग

The post कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top