Hot News

मरीजों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली डॉ सेजल, NEET UG में मिले थे इतने मार्क्स

Dr Sejal Pawar NEET UG Marks: मुंबई के प्रतिष्ठित KEM हॉस्पिटल और सेठ जीएस सुंदरदास मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा और डॉक्टर सेजल पवार विवादों में घिर गई हैं. विवाद की शुरुआत एक पुराने वीडियो से हुई, जिसमें वह एक कॉमेडी शो के दौरान एनाटॉमी लैब में रखे पुरुष शवों के निजी अंगों की तुलना करने को लेकर मजाक करती नजर आईं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे शरीर दान करने वालों और मेडिकल नियमो का अपमान बताया.

डॉ सेजल पवार (Dr Sejal Pawar) के इस विवादित बयान मामले पर देशभर के मेडिकल छात्रों के संगठन All India Medical Students’ Association (AIMSA) ने भी नाराजगी जताई है. संगठन ने कहा है कि अगर संस्थान की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं.

Dr Sejal Pawar NEET UG Marks: नीट में मिले कितने मार्क्स?

डॉक्टर सेजल पवार ने साल 2022 में नीट यूजी परीक्षा क्रैक की थी. उनका जन्म 4 नवंबर 2003 को हुआ है. वो एसटी कैटेगरी की छात्रा हैं. नीट यूजी की परीक्षा में उन्हें 720 में से 406 मार्क्स मिले थे. सोशल मीडिया पर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की रिपोर्ट शेयर की जा रही है.

डॉ सेजल को इंग्लिश में 100 में 87 मार्क्स मिले थे. वहीं, फिजिक्स कैमिस्ट्री और बायोलॉजी में 300 में से 190 मार्क्स मिले थे. उन्हें 26 नवंबर 2022 को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला था.

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कॉमेडियन प्रणीत मोरे के एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो में सेजल पवार मेडिकल कॉलेज की एनाटॉमी लैब से जुड़ा एक किस्सा सुनाती नजर आईं. उन्होंने बताया कि कुछ छात्र मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए दान किए गए पुरुष शवों के निजी अंगों को लेकर मजाक करते थे.

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे शरीर दान करने वालों के प्रति असम्मानजनक और संवेदनहीन बताया. मामले ने जल्द ही तूल पकड़ लिया और लोगों ने मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों के व्यवहार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. विवाद बढ़ने के साथ KEM अस्पताल और KEM MARD का नाम भी चर्चा में आ गया, जिसके बाद संस्थान की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई.

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur का ये खास कोर्स, हाउस वाइफ और 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

The post मरीजों के प्राइवेट पार्ट का मजाक उड़ाने वाली डॉ सेजल, NEET UG में मिले थे इतने मार्क्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top