Hot News

शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले चांदी, एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों रुपये

Cocktail 2 Advance Booking: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘कॉकटेल 2’ रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाती नजर आ रही है. शुरुआती दिनों में एडवांस बुकिंग की रफ्तार भले ही धीमी रही हो, लेकिन रिलीज डेट नजदीक आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ता दिखाई दे रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे के लिए हजारों टिकटों की बिक्री दर्ज कर ली है.

एडवांस बुकिंग में दिखा उछाल

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन के लिए 57 हजार से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग हासिल कर ली है. फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के 1.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है. वहीं ब्लॉक सीट्स को शामिल करने पर यह आंकड़ा 3.67 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. रिलीज से पहले एक दिन की बुकिंग अभी बाकी है, इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म के आंकड़ों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

रिलीज से पहले बढ़ी उम्मीदें

‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग रविवार से शुरू हुई थी. शुरुआत में प्रतिक्रिया नॉर्मल रही, लेकिन जैसे-जैसे रिलीज का दिन करीब आया, टिकट बिक्री में तेजी देखने को मिली. अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि यह बढ़ता हुआ उत्साह पहले दिन की कमाई में कितना असर दिखाता है.

बॉक्स ऑफिस पर नहीं है कोई बड़ा मुकाबला

19 जून को इसकी रिलीज के साथ कोई बड़ी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में नहीं आ रही है. पिछले सप्ताह रिलीज हुई ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘हिंदुस्तान भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकी. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ के पास दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का अच्छा मौका है.

यह भी पढ़ें– आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

The post शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की रिलीज से पहले चांदी, एडवांस बुकिंग में जुटाए करोड़ों रुपये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top