Hot News

Video: संसदीय दल की मीटिंग में अब तक पहुंचे सिर्फ तीन सांसद, बोले संजय राउत- जो नहीं आएंगे वो गद्दार

Video : संसद में शिवसेना (यूबीटी) की बैठक के लिए संजय राउत, अरविंद सावंत और राजाभाऊ वाजे पहुंचे. बैठक से पहले संजय राउत ने कहा कि जो आएंगे वो हमारे हैं, जो नहीं आएंगे वो बेईमान और गद्दार हैं. वहीं जब अरविंद सावंत से पूछा गया कि क्या पार्टी के सभी सांसद बैठक में आएंगे, तो उन्होंने कुछ कहने के बजाय अंगूठा दिखाकर भरोसा जताया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया है. देखें वीडियो.

अरविंद सावंत ने दिल्ली में पार्टी की अहम बैठक से पहले कहा कि ‘व्हिप’ का उल्लंघन करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बैठक पार्टी के बागी सांसदों का भविष्य तय करेगी

शिवसेना में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी के संसदीय दल की अहम बैठक बुलाई गई. बैठक से एक दिन पहले सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से शामिल होने का व्हिप जारी किया गया. माना जा रहा है कि यह बैठक पार्टी के भीतर चल रही नाराजगी और बागी तेवरों की तस्वीर साफ कर सकती है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं तेज हैं कि कुछ सांसद लोकसभा में अलग गुट बनाने की तैयारी में हैं और बाद में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : उद्धव की शिवसेना में फूट की अटकलें: UBT सांसदों ने ओम बिरला से की मुलाकात

लोकसभा में शिवसेना (यूबीटी) के नौ सदस्य हैं और अलग गुट बनाने के लिए कम से कम दो-तिहाई सांसदों की जरूरत होगी. अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और अरविंद सावंत, उद्धव खेमे के साथ हैं, जबकि बाकी छह सांसद संजय पाटिल, संजय देशमुख, ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और संजय जाधव अलग खेमे में हैं. अगर बागी गुट का एक भी सांसद इस बैठक में शामिल हो गया तो उस गुट को अलग दल की मान्यता नहीं मिल सकती.

लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मिले बागी नेता

सूत्रों के हवाले से ऐसी समाचार है कि बढ़ते संकट के बीच शिवसेना (UBT) के बागी नेताओं के एक गुट ने बुधवार (17 जून) को अनौपचारिक रूप से लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात करके लोकसभा में पार्टी के नौ में से छह सांसदों का समर्थन होने का दावा किया.

The post Video: संसदीय दल की मीटिंग में अब तक पहुंचे सिर्फ तीन सांसद, बोले संजय राउत- जो नहीं आएंगे वो गद्दार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top