Hot News

राज्यसभा चुनाव: ZPM उम्मीदवार के लालतलुआंगकिमा जीते, पहली बार उच्च सदन पहुंची पार्टी

Mizoram Rajya Sabha Election: मिजोरम की एकमात्र राज्यसभा सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उम्मीदवार के. लालतलुआंगकिमा ने शानदार जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ ही जेडपीएम ने इतिहास रच दिया है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब पार्टी का कोई प्रतिनिधि संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में पहुंचेगा. गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम में लालतलुआंगकिमा ने विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की उम्मीदवार जोथानसांगी ह्मार को हराकर सीट अपने नाम की.

26 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

विधानसभा सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में कुल 36 वोट पड़े, जिनमें से के. लालतलुआंगकिमा को 26 मत मिले. वहीं, एमएनएफ उम्मीदवार जोथानसांगी ह्मार को उनकी पार्टी के सभी 10 विधायकों का समर्थन मिला और उन्हें कुल 10 वोट प्राप्त हुए. जेडपीएम के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत होने के कारण शुरुआत से ही लालतलुआंगकिमा की जीत लगभग तय मानी जा रही थी.

पहली बार राज्यसभा में पहुंचेगी जेडपीएम

के. लालतलुआंगकिमा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं है, बल्कि जेडपीएम के नेतृत्वक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है. पार्टी पहली बार राज्यसभा में अपना प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने में सफल रही है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उसकी मौजूदगी और मजबूत होगी.

तीन विधायकों ने नहीं किया मतदान

राज्यसभा चुनाव के दौरान तीन विधायकों ने मतदान प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया. इनमें बीजेपी के विधायक के. बेइचहुआ और के. हराहमो के अलावा कांग्रेस के एकमात्र विधायक सी. न्गुनलिआनचुंगा शामिल हैं. कांग्रेस विधायक सी. न्गुनलिआनचुंगा ने पहले ही साफ कर दिया था कि उन्होंने पार्टी आलाकमान के निर्देश के अनुसार मतदान से दूरी बनाई. वहीं, भाजपा के मीडिया संयोजक जॉनी लालथानपुइया ने बताया कि पार्टी के दोनों विधायकों ने भी राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाला.

स्वास्थ्य कारणों से वोट नहीं डाल सके एक विधायक

निर्वाचन अधिकारी जोथानसांगा राल्ते ने बताया कि विधायक डब्ल्यू. छुआनावमा स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से मतदान नहीं कर सके. इस प्रकार कुल 40 सदस्यीय विधानसभा में से 36 विधायकों ने मतदान किया, जबकि चार सदस्य वोटिंग प्रक्रिया से बाहर रहे.

The post राज्यसभा चुनाव: ZPM उम्मीदवार के लालतलुआंगकिमा जीते, पहली बार उच्च सदन पहुंची पार्टी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top