Hot News

‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके बावजूद यह फिल्म सिर्फ दो दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है. आइए आपको बताते हैं कि हिंदुस्तान में फिल्म ने दूसरे दिन कितना कमाया.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: फिल्म ने अपने खाते में कितने करोड़ बटोरे

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जन नायकन’ ने रिलीज के दूसरे दिन हिंदुस्तान में 21.15 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया था. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल हिंदुस्तान नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि हिंदुस्तान ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये हो चुका है.

Jana Nayagan Collection, photo- Sacnilk

Tamil Version Leads Collection: तमिल वर्जन बना गेमचेंजर

Jana Nayagan Collection, photo- Sacnilk

फिल्म को लेकर महीनों से था इंतजार

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म की रिलीज से पहले कई बार तारीख बदली गई और सेंसर से जुड़े प्रोसेसे के कारण भी इसमें देरी हुई. इस फिल्म में थलापति विजय, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण हैं.

View on Instagram

Producer Hopes Vijay Returns to Films: प्रोड्यूसर ने कहा- मैं चाहता हूं कि विजय फिल्मों में काम करना जारी रखें

फिल्म के रिलीज होने के बाद निर्माता वेंकटा नारायण ने उम्मीद जताई कि ‘जन नायकन’ थलापति विजय की आखिरी फिल्म साबित न हो. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, “मुझे विजय एक अभिनेता के रूप में बेहद पसंद हैं. अब मैं उन्हें एक राजनेता और नेता के रूप में भी पसंद करता हूं. मैं चाहता हूं कि वह फिल्मों में काम करना जारी रखें, लेकिन अब उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारियां हैं. नेतृत्व और फिल्मों के बीच संतुलन बनाना आसान नहीं होगा, फिर भी देशभर के दर्शक उन्हें बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहेंगे.”

View on Instagram

ये भी पढ़ें: ‘जन नायकन’ देखने थिएटर पहुंचे फैंस ने अंदर बजाईं सीटियां, विजय के स्वैग पर झूमी पब्लिक, जानें लोगों ने क्या कहा?

यह भी पढ़ें- जन नायकन’ के बाद खत्म नहीं होगा विजय का फिल्मी सफर? रिलीज से पहले डायरेक्टर एच विनोद के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें

The post ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top