Bihar Bandh 25 July: बिहार बंद के दौरान पटना के गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ छात्र विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को नीचे उतारने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची. टावर पर चढ़े छात्रों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सड़क पर उतरे हैं.
हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे तेजप्रताप यादव
बिहार बंद के दौरान पूर्व मंत्री और JJD नेता तेजप्रताप यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए. गांधी मैदान के पास वे हाथ में तिरंगा लहराते हुए छात्रों के साथ नजर आए. उनके पहुंचते ही प्रदर्शन स्थल पर नेतृत्वक माहौल भी गर्म हो गया.
The post बिहार बंद: तिरंगा लेकर प्रदर्शन में पहुंचे तेजप्रताप यादव, पटना में मोबाइल टावर पर चढ़े छात्र, SDM ने लाठीचार्ज का दिया आदेश appeared first on Naya Vichar.