केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसके खिलाफ मंत्री पीयूष गोयल ने एफआईआर दर्ज कराया है.इस संबंध में पीयूष गोयल ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने यह बताया है कि संसद के बाहर मीडिया से उनकी बातचीत का एक डीपफेक वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है.
पीयूष गोयल ने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह मिस इंफार्मेशन फैलाने की कोशिश है और इसके लिए AI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.
देखें, केंद्रीय मंत्री पीयूल गोयल ने क्या दिया था बयान
पीयूष गोयल ने कहा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी
सोशल मीडिया में डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार सुबह प्रातः 4:35 बजे,दिल्ली के चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई है. मंत्री ने जानकारी दी है कि इस फर्जी वीडियो को बनाने, प्रसारित करने या जानबूझकर बढ़ावा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए एआई का इस प्रकार का गैर-जिम्मेदाराना और दुर्भावनापूर्ण दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा.
आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करने की अपील
मंत्री पीयूष गोयल ने सबसे यह आग्रह किया है कि किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सोर्स पर ही भरोसा करें. बिना पुष्ट जानकारी के किसी वीडियो को शेयर करके भ्रामक समाचारों को ना फैलाएं. इससे समाज में दुर्भावना फैलती है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हिंदुस्तान के जागरूक और तकनीकी समझ रखने वाले नागरिक, विशेषकर हमारे युवा, ऐसे डीपफेक वीडियो से बचेंगे.
ये भी पढ़ें : छात्र आंदोलन की बीच संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- युवाओं को डिक्टेशन नहीं डिस्कशन की जरूरत
The post केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का डीपफेक वीडियो वायरल, दर्ज कराया FIR appeared first on Naya Vichar.
