Hot News

सुबह हो गई मामू…जंतर-मंतर पर गूंजा जीत का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं ने ऐसे मनाया जश्न

नई दिल्ली से संदीप सावर्ण की रिपोर्ट

सुबह हो गई मामू…मंच से जैसे ही यह आवाज गूंजी, जंतर-मंतर पर मौजूद हजारों युवाओं का जोश चरम पर पहुंच गया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की समाचार के बाद आंदोलन का माहौल विरोध से जश्न में बदल गया. कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के इस एक वाक्य ने पूरे धरनास्थल को नारों, तालियों और उत्साह से भर दिया. कोई एक-दूसरे को मेलोडी चॉकलेट खिलाता नजर आया तो कोई राष्ट्रध्वज लहराते हुए यह देश के युवाओं की जीत है के नारे लगा रहा था. दिनभर गुस्से की जगह उम्मीद और जीत के एहसास ने ले ली, हालांकि आंदोलनकारी लगातार यह भी कहते रहे कि उनकी अन्य मांगों पर फैसला होने तक संघर्ष जारी रहेगा.

अभिजीत के एक वाक्य ने बदल दिया माहौल

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुष्टि होते ही अभिजीत दीपके मंच पर पहुंचे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “सुबह हो गई मामू.” बस फिर क्या था. पूरा जंतर-मंतर “छात्र एकता जिंदाबाद”, “युवा शक्ति जिंदाबाद” और “इंकलाब जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा. कई छात्र इसे आंदोलन का सबसे यादगार पल बताते नजर आए.

स्पाइडर मैन मास्क के साथ युवा (फोटो- नया विचार)

हेलमेट पहनकर पहुंचे युवा, लगाए अलग अंदाज में नारे

कुछ युवा हेलमेट पहनकर प्रदर्शन में पहुंचे. उनका कहना था कि जंतर-मंतर की आवाज सत्ता तक पहुंची है. इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने स्पोर्ट्स जगत से जुड़े मुद्दों पर भी प्रतीकात्मक नारे लगाए और जवाबदेही की मांग की. चंडीगढ़ से पहुंचे विराट कोहली के फैंस ने लगे हाथ इंडियन क्रिकेट को बचाने के लिए गौतम गंभीर के इस्तीफे की भी मांग कर दी.

चाय की केतली लेकर हुई मिमिक्री

कुछ युवाओं ने हाथों में चाय की केतली लेकर प्रधानमंत्री की शैली की मिमिक्री की. आसपास मौजूद लोगों ने इसे कैमरों में कैद किया. पूरे समय पुलिस यह सुनिश्चित करती रही कि माहौल शांतिपूर्ण बना रहे.

मेलोडी चॉकलेट बांटकर मनाई खुशी

इस्तीफे की समाचार मिलते ही युवाओं ने एक-दूसरे को मेलोडी चॉकलेट और मिठाइयां खिलाईं. कई छात्र इसे “मेहनत और एकजुटता की मिठास” बताते नजर आए.

उत्साह के बीच पुलिस की अपील भी जारी रही

संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों की भी बड़ी तैनाती रही. पुलिस लगातार माइक से लोगों से शांति बनाए रखने और कार्यक्रम समाप्त होने पर घर लौटने की अपील करती रही. हालांकि देर शाम तक बड़ी संख्या में युवा जंतर-मंतर पर मौजूद रहे.

जंतर-मंतर पर युवाओं की शक्ति (फोटो- सोशल मीडिया)

उत्सव के बीच जिम्मेदारी की मिसाल

जश्न के बाद कई छात्र हाथों में झाड़ू लेकर पूरे धरनास्थल की सफाई करते नजर आए. उन्होंने प्लास्टिक की बोतलें, पोस्टर और अन्य कचरा इकट्ठा कर डस्टबिन में डाला. छात्रों का कहना था कि आंदोलन केवल व्यवस्था बदलने का नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का भी संदेश है.

शाम 6 बजे तक के प्रमुख अपडेट

  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल.
  • “सुबह हो गई मामू…” पूरे दिन का सबसे चर्चित नारा बना.
  • मेलोडी चॉकलेट बांटकर युवाओं ने खुशी जताई.
  • स्पाइडरमैन की वेशभूषा और चाय की केतली के साथ प्रतीकात्मक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे.
  • विभिन्न राज्यों से आए छात्र, अभिभावक और युवा पेशेवर बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
  • पुलिस और अर्धसैनिक बल पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे.
  • कुछ युवाओं द्वारा बैरिकेडिंग पर चढ़ने की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अतिरिक्त सतर्कता बरती.
  • कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने स्वयं सफाई अभियान चलाकर सकारात्मक संदेश दिया.

ये भी पढ़ें: CJP ने आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की, प्रशासन ने मान ली छात्रों की सभी मांगें

The post सुबह हो गई मामू…जंतर-मंतर पर गूंजा जीत का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद युवाओं ने ऐसे मनाया जश्न appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top