धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है. जोशी को उपभोक्ता मामलों के मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी के अलावा शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने दिया निर्देश
राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री जोशी को उनकी अपनी जिम्मेदारियों के अलावा शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए.
छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधान ने दिया इस्तीफा
NEET पेपर लीक विवाद को लेकर देश भर में हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफे के पत्र में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वे सदैव देश की प्रजातांत्रिक शक्ति और युवाओं की आकांक्षाओं का सम्मान करते आए हैं. पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम से वे व्यथित थे.
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब जवाबदेही से आगे सुधारों का समय
ये भी पढ़ें: “कॉकरोच से पंगा न लें”: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त
ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक: कब-कब, क्या-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन
The post प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.
