Hot News

भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी का एनकाउंटर किया गया था. लगातार हो रही जांच के बीच गुरुवार देर रात फिर कार्रवाई हुई. भरत तिवारी को सबसे पहले गोली मारने वाले एसटीएफ के जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान जो सबूत मिले हैं, उसी के आधार पर एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

भरत के सरेंडर बाद मारी थी गोली

जानकारी के मुताबिक, जिस जवान को अरेस्ट किया गया है, उस पर भरत तिवारी की मां आशा देवी ने भी हत्या का आरोप लगाया था. भरत तिवारी ने जब सरेंडर कर दिया था, उसके बाद एसटीएफ के जवान अक्षय कुमार ने ही सबसे पहले गोली चलाई थी. ऐसे में अब एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

पुलिस कई दिनों से कर रही थी छापेमारी

गिरफ्तारी के बाद जवान को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा. बताया जाता है कि भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में दर्ज प्राथमिकी के बाद से अक्षय कुमार फरार था. पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई.

परिजनों को सीएम सम्राट ने दिया था आश्वासन

24 जुलाई को भरत तिवारी के परिजनों ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया था. सीएम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था कि स्वर्गीय भरत तिवारी जी के परिवार को न्याय मिलेगा. उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया था.

मामले में जांच जारी

भरत तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत के बाद यह मामला काफी चर्चा में रहा. घटना को लेकर परिजनों और विभिन्न संगठनों ने न्यायिक जांच की मांग करते हुए आंदोलन भी किया था. मामले की जांच अभी जारी है और अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Also Read: बिहार में 6000 करोड़ की लागत से लगेगा स्टील प्लांट, रोजगार और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को बढ़ावा

The post भरत तिवारी पर सबसे पहले गोली चलाने वाला STF जवान अरेस्ट, 24 जुलाई को ही CM सम्राट से मिला था परिवार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top