Hot News

Video : संसद परिसर में ‘चढ़ावा चोरी’ मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा

Ram Mandir Donation Row : संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव साधु और पुजारी के वेश में संसद परिसर पहुंचे. उनके सामने एक दानपात्र रखा गया था, जिसमें विपक्षी सांसद सांकेतिक रूप से चढ़ावा डालते नजर आए.

सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने दानपात्र में पैसे डालकर विरोध को समर्थन दिया. इस दौरान विपक्षी सांसद ‘चढ़ावा चोर- गद्दी छोड़’ के नारे लगाते रहे.

दानपात्र से पैसे जेब में रखने की एक्टिंग भी की

प्रदर्शन के दौरान पप्पू यादव ने माहौल को व्यंग्यात्मक बनाने के लिए दानपात्र में पड़े पैसे अपनी जेब में रखने की सांकेतिक एक्टिंग भी की. इस पर वहां मौजूद विपक्षी सांसदों के बीच हल्की हंसी-मजाक का माहौल बन गया. प्रदर्शन का मकसद राम मंदिर में कथित चढ़ावा गबन के आरोपों को लेकर प्रशासन को घेरना और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाना था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

संसद परिसर में हुए इस अनोखे विरोध प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें : Video : जब मेरे पति खून से सनी वर्दी में घर लौटे तो वह पल बहुत दर्दनाक था, CJP प्रोटेस्ट में घायल ACP की पत्नी ने बताया अपना दर्द

The post Video : संसद परिसर में ‘चढ़ावा चोरी’ मामले पर अनोखा प्रदर्शन : पुजारी बने पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाला चढ़ावा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top