Hot News

शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी

क्या शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है? यह सवाल उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखकर उठ रहा है. हालांकि, अभी तक उनकी ओर से या पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना बायो अपडेट किया है, जिसमें अब BJP का जिक्र कहीं नजर नहीं  आ रहा है. हालांकि, उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइफ लॉन्ग फॉलोअर्स बताया है.

पूनावाला ने क्यों छोड़ी बीजेपी?

पूनावाला ने गुरुवार (30 जुलाई) को अपना X बायो अपडेट किया, लेकिन इस्तीफे की वजह साफ नहीं बताई. CNN-News18 की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पूनावाला ने इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है.

शहजाद पूनावाला ने 2017 में कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी का दामन थामा था. कांग्रेस में रहते हुए पार्टी के अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को लेकर उनका विवाद हुआ था. बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्हें पार्टी का नेशनल स्पोकपर्सन बनाया गया.

राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं शहजाद पूनावाला

शहजाद पूनावाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के समर्थक नेताओं में गिने जाते रहे हैं. वह टीवी डिबेट और अन्य मंचों पर अपने आक्रामक बयानों के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भी वह लगातार कांग्रेस और उसके नेताओं, खासकर राहुल गांधी पर निशाना साधते रहे हैं.

पूनावाला ने सोशल मीडिया पर दिए थे संकेत

पूनावाला के X अकाउंट पर हाल के कुछ पोस्ट से संकेत मिल रहे थे कि वह सक्रिय नेतृत्व से दूरी बनाने का मन बना रहे हैं. उन्होंने बिना किसी कैप्शन के अपने पुराने इंटरव्यू के कुछ वीडियो क्लिप शेयर किए थे. इन इंटरव्यू में उन्होंने नेतृत्व छोड़ने की संभावना को लेकर बात की थी. इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं.

The post शहजाद पूनावाला ने BJP से तोड़ा नाता, X बायो अपडेट कर दी जानकारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top