Hot News

ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे 1 साल के PG प्रोग्राम, UGC का नोटिस जारी

UGC Notice: यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) ने छात्रों के लिए एक अहम फैसला लिया है. UGC ने 28 जुलाई 2026 को जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया है कि अब योग्य हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन (HEIs) ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के जरिए भी एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू कर सकेंगे.

यह व्यवस्था नेशनल एजुकेशन पॅालिसि (NEP) 2020 के तहत लागू की गई है. इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा जिन्होंने चार वर्षीय ऑनर्स बैचलर डिग्री पूरी की है और आगे की पढ़ाई कम समय में पूरी करना चाहते हैं.

किन छात्रों को मिलेगा इसका लाभ?

UGC के अनुसार यह एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम सिर्फ उन्हीं छात्रों के लिए होगा जिन्होंने नियमित रूप से चार वर्षीय बैचलर डिग्री विद ऑनर्स पूरी की है. अब हर छात्र इस कोर्स में दाखिला नहीं ले सकेगा. प्रवेश के लिए संबंधित कोर्स की एलिजिबिलिटी भी पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: NEP 2020 विकसित हिंदुस्तान@2047 की मजबूत आधारशिला, IIIT रांची में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

कौन से संस्थान शुरू कर सकेंगे यह कोर्स?

UGC ने साफ किया है कि केवल वही उच्च शिक्षण संस्थान इस एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम को शुरू कर सकेंगे, जिन्हें पहले से ODL या ऑनलाइन मोड में दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स चलाने की मंजूरी मिली हुई है. इसके अलावा संस्थान को UGC के सभी नियमों, रेगुलेशन और संबंधित रेगुलेटरी बॅाडीज के नियमों का पालन करना होगा.

Rules to be Followed: इन नियमों का करना होगा पालन

सर्कुलर के मुताबिक एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम (PG Program) पूरी तरह NEP 2020 और UGC के नियमों के मुताबिक होना चाहिए. संस्थान को निर्धारित क्रेडिट सिस्टम, पाठ्यक्रम, स्टडी मेटेरियल, इवैलुएशन प्रोसेस और अन्य एकेडमिक स्टैंडर्ड का पालन करना होगा.

MBA, MCA जैसे कोर्स के लिए अलग एलिजिबिटि

UGC ने यह भी स्पष्ट किया है कि MBA, MCA, PGDM और ऐसे अन्य प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित इंस्टीट्यूट द्वारा तय एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया लागू रहेंगी. एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम की सुविधा मिलने के बावजूद इन कोर्सों में दाखिले के नियम पहले की तरह ही रहेंगे. छात्रों को आवेदन से पहले संबंधित विश्वविद्यालय और कोर्स की एलिजिबिटि देख लेनी होगी.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह साल: सीयूएसबी कुलपति बोले- उच्च शिक्षा को मिली नई दिशा

The post ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे 1 साल के PG प्रोग्राम, UGC का नोटिस जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top