Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में तीसरे राउंड के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है. पहले राउंड में वह 862 वोट से आगे थे. दूसरे राउंड के बाद यह अंतर बढ़कर 1161 वोट हो गया और तीसरे राउंड की गिनती के बाद पीके 1162 वोटों से आगे हैं. अब तक की गिनती में जन सुराज के प्रशांत किशोर को 5092 वोट मिले हैं. भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 3870 वोट मिले हैं. राजद की रेखा गुप्ता को सिर्फ 767 वोट मिले हैं.
मुख्य मुकाबले से राजद पीछे
तीसरे राउंड के रुझानों से साफ दिख रहा है कि इस समय मुकाबला जन सुराज और भाजपा के बीच सिमटता नजर आ रहा है. राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता काफी पीछे चल रही हैं और फिलहाल मुख्य मुकाबले से बाहर दिखाई दे रही हैं.
प्रशांत किशोर के लिए अहम चुनाव
यह चुनाव प्रशांत किशोर के नेतृत्वक सफर की बड़ी परीक्षा माना जा रहा है. इससे पहले नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव और उससे पहले हुए चार विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी. ऐसे में बांकीपुर का चुनाव पार्टी और प्रशांत किशोर दोनों के लिए काफी अहम माना जा रहा है.
चुनाव प्रचार में क्या कहा था पीके ने?
प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान इस उपचुनाव को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रशासन के खिलाफ जनता की राय बताया था. उन्होंने कहा था कि अगर बांकीपुर में भाजपा हारती है तो इसका संदेश बिहार ही नहीं, दिल्ली तक जाएगा. 30 जुलाई को मतदान के बाद आए कई एग्जिट पोल में भी प्रशांत किशोर की जीत की संभावना जताई गई थी.
एएन कॉलेज में जारी है मतगणना
बांकीपुर सीट की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में चल रही है. कुल 31 राउंड में वोटों की गिनती पूरी होगी. हर राउंड के बाद चुनाव अधिकारी सभी 25 उम्मीदवारों को मिले वोटों की जानकारी सार्वजनिक कर रहे हैं.
इस बार बांकीपुर में 35 प्रतिशत से भी कम मतदान हुआ. इस सीट के इतिहास में सबसे कम मतदान माना जा रहा है. अब सभी की नजर आगे आने वाले राउंड पर है. अंतिम नतीजा पूरी मतगणना खत्म होने के बाद ही घोषित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम आज, प्रशांत किशोर की एंट्री से बदला समीकरण, आज मिलेगा नया विधायक
The post Bankipur By Election Result: तीसरे राउंड की गिनती पूरी, 1162 वोटों से आगे निकले प्रशांत किशोर, आरजेडी को मिले केवल 767 वोट appeared first on Naya Vichar.

