Hot News

रांची-जमशेदपुर हाईवे पर हादसा: सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल

राजेश कुमार की रिपोर्ट

नामकुम. रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क पर पुराना रामपुर के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे सफाई का काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक स्त्री और एक पुरुष शामिल हैं. सभी मृतक और घायल तमाड़ क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं.

सड़क किनारे जमा बालू को हटाने का कर रहे था काम

जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग की ओर से रांची-जमशेदपुर मुख्य सड़क के किनारे सफाई का काम कराया जा रहा था. सड़क किनारे काफी मात्रा में बालू और झाड़ियां जमा थीं. मजदूरों ने पहले झाड़ियों की कटाई की और सड़क किनारे जमा बालू को हटाने का काम शुरू किया था. सभी मजदूर बालू और झाड़ियों को ट्रैक्टर में लादकर दूसरी जगह ले जा रहे थे.

दो मजदूरों की मौके पर ही मौत

इसी दौरान जमशेदपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा कंटेनर संख्या JH04-7B0623 अचानक मजदूरों की ओर चला गया. मजदूर कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कंटेनर ने कई मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी. तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.

कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा

हादसे के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गयी. आवाज सुनकर पूर्व मुखिया महादेव मुंडा सहित आसपास के कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

ये भी पढ़ें: सावधान : अब रांची में शिशु भी स्वाइन फ्लू की चपेट में, 3 हॉस्पिटल में भर्ती, 5 माह की बच्ची वेंटिलेटर पर

चालक को किया पुलिस के हवाले

स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद कंटेनर चालक को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल की स्थिति और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है.

The post रांची-जमशेदपुर हाईवे पर हादसा: सड़क की सफाई कर रहें मजदूरों को कंटेनर ने रौंदा, 2 की मौत, 3 घायल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top