Amitabh Bachchan On Nepal Flood: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने नेपाल में आई बाढ़ से हुई तबाही पर चिंता जताई है. उन्होंने इस विनाश को बेहद मुश्किल बताया और कहा कि प्रकृति के कहर का इंसान मुकाबला नहीं कर सकता.
नेपाल बाढ़ पर क्या बोले अमिताभ बच्चन
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही देखना बेहद मुश्किल है. प्रकृति की ताकत से लड़ा नहीं जा सकता. इसके लिए ईश्वर की मौजूदगी और कृपा जरूरी है… हम प्रार्थना करते हैं… क्योंकि वह स्वयं ही सर्वोपरि है.”
नेपाल में आई बाढ़,फोटो- पीटीआई
ये भी पढ़ें: नेपाल में बाढ़ का कहर, याद आईं बॉलीवुड की ये फिल्में, ‘केदारनाथ’ में दिखा था तबाही का खौफनाक मंजर
राखी के मौके पर शेयर की थी कलाई की तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने रक्षाबंधन के मौके पर अपनी कलाई की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कई राखियां बंधी हुई थीं. उन्होंने लिखा, ”भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परवाह का ये रिश्ता हमेशा बना रहे. बहन और भाई के इस रिश्ते की डोर कभी टूटे या भुलाई न जाए. कलाई पर बंधा ये पवित्र धागा हमेशा बने रहने वाले इस रिश्ते की निशानी है.”
ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: अभिनेता खराज मुखर्जी पत्नी और क्रू मेंबर्स के साथ नेपाल में फंसे, फोन पर कहा- हम सुरक्षित हैं
‘कल्कि एडी 2898’ के सीक्वल में बिजी हैं अमिताभ बच्चन
वर्कफ्रंट की बात करें तो 80 साल की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन ‘कल्कि एडी 2898’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म एक एपिक माइथोलॉजिकल साइंस-फिक्शन कहानी है. फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे. फिल्म की पहली कड़ी की कहानी साल 2898 AD के एक डिस्टोपियन फ्यूचर में काशी शहर के इर्द-गिर्द सेट थी. कहानी में एक ग्रुप लैब सब्जेक्ट SUM-80 के अजन्मे शिशु को बचाने की कोशिश करता है, जिसे भगवान विष्णु का आखिरी अवतार कल्कि माना जाता है.
The post नेपाल में आई बाढ़ पर अमिताभ बच्चन का छलका दर्द, बोले- देखना भी बेहद मुश्किल है appeared first on Naya Vichar.