Hot News

एफएसएल भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिका पर हाइकोर्ट ने सरकार और JPSC से मांगा जवाब

राणा प्रताप की रिपोर्ट

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट ने एफएसएल में असिस्टेंट डायरेक्टर सह सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगिता परीक्षा (10/2025) को रद्द करने के फैसले को चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने मामले में दोनों पक्षों को सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने प्रार्थी को फिलहाल किसी तरह की अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया. साथ ही राज्य प्रशासन और झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की गयी है.

प्रार्थी ने भर्ती प्रक्रिया रद्द करने पर उठाया सवाल

सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता शुभम मिश्रा ने अदालत को बताया कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता का उल्लेख होने मात्र से पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करना उचित नहीं है. उन्होंने अदालत के समक्ष भर्ती प्रक्रिया को समाप्त करने के फैसले पर सवाल उठाया.

ये भी पढ़ें- Ranchi: कुत्ते को गली में गंदगी फैलाने से रोका, भड़के मालिक ने कर दी मारपीट

प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर परीक्षा की रद्द

वहीं, जेपीएससी की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरावाल ने अदालत को बताया कि राज्य प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर असिस्टेंट डायरेक्टर सह सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर प्रतियोगिता परीक्षा (बैकलॉग) को रद्द कर दिया है. इसी अधिसूचना को प्रार्थी ने हाइकोर्ट में चुनौती दी है.

24 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

उल्लेखनीय है कि प्रार्थी मुनिंद्र प्रकाश ने याचिका दाखिल कर राज्य प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है. फिलहाल अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए राज्य प्रशासन और जेपीएससी से जवाब मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- धनबाद गृह रक्षा वाहिनी के भवन और आवासों की बदलेगी सूरत, मरम्मत पर खर्च होंगे 1.12 करोड़

The post एफएसएल भर्ती परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिका पर हाइकोर्ट ने प्रशासन और JPSC से मांगा जवाब appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top