Hot News

नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचा बाढ़ का कहर, कुशीनगर में गंडक नदी से 3 शव बरामद

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब हिंदुस्तान तक दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गंडक नदी से तीन शव बरामद किए गए हैं. अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि ये शव नेपाल में आई बाढ़ के तेज बहाव के साथ बहकर हिंदुस्तानीय क्षेत्र में पहुंचे.

मृतकों की नहीं हो पाई है पहचान

तीनों शव शुक्रवार को कुशीनगर के खड्डा इलाके के मदनपुर-सुकरौली क्षेत्र में बैराज के पियर नंबर-3 के पास नदी में दिखाई दिए. राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की निगरानी टीम ने शवों को नदी में बहते देखा, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.

अधिकारियों ने शवों की पहचान के लिए नेपाल के सीमावर्ती जिलों के प्रशासन से भी संपर्क किया है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये शव नेपाल में बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों के हैं.

ये भी पढ़ें: नेपाल में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों को बिहार प्रशासन ने कराया रेस्क्यू, आधी रात पटना लाया गया

सिर्फ शव ही नहीं, मलबा भी बहकर आया

अधिकारियों के मुताबिक, गंडक नदी में वाहन, घरेलू सामान, गैस सिलेंडर, ड्रम, फर्नीचर और लकड़ियां समेत कई तरह का मलबा भी बहता हुआ देखा गया है. नेपाल में 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ का पानी आगे चलकर त्रिशूली और गंडक नदी तंत्र में पहुंचा, जिससे डाउनस्ट्रीम इलाकों में भी असर पड़ा.

ये भी पढ़ें: नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा, नदी का जलस्तर बढ़ा, त्रिशूली में रेस्क्यू ऑपरेशन पर ब्रेक

गंडक नदी में निगरानी बढ़ा दी गई

कुशीनगर प्रशासन ने गंडक नदी और उसके किनारे के संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है. पुलिस, SDRF और प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर रख रही हैं.

इससे पहले पड़ोसी महराजगंज जिले में भी नेपाल से बहकर आने की आशंका वाले शव बरामद हुए थे. यानी नेपाल की बाढ़ का असर अब सिर्फ सीमा पार बढ़े नदी के जलस्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि तेज बहाव के साथ शव और मलबा भी हिंदुस्तानीय क्षेत्र तक पहुंच रहा है.

The post नेपाल से बहकर उत्तर प्रदेश पहुंचा बाढ़ का कहर, कुशीनगर में गंडक नदी से 3 शव बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top