Hot News

Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लहराती महिला, 20 सेकंड में दो पर हमला; पुलिस ने मार दी गोली

Video : चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस ने स्त्री को घेर लिया और करीब चार मिनट की बातचीत के बाद उसे गोली मार दी. स्थानीय समयानुसार सोमवार शाम करीब 4:30 बजे टाइम्स स्क्वायर के सबसे व्यस्त पैदल चलने वाले इलाके में से एक के पास यह हमला हुआ. उस वक्त वहां हजारों लोग, पर्यटक और परिवार मौजूद थे. महज 20 सेकंड के अंदर स्त्री ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक, हमले को 49 वर्षीय पामेला सिस्नेरोस ने अंजाम दिया. उसने 32 साल की स्त्री और 68 साल के पुरुष पर चाकू से हमला किया. अधिकारियों ने इसे अचानक और बिना किसी उकसावे के किया गया हमला बताया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या नजर आ रहा है देखें.

बताया जा रहा है कि स्त्री के पेट में चाकू से वार किया गया था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं, 68 वर्षीय पुरुष के पेट में भी चाकू लगा था. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्त्री गुलाबी शर्ट और जींस पहने नजर आ रही है. उसके हाथ में चाकू थे और वह कई पुलिस अधिकारियों के सामने खड़ी थी. आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद थी. पुलिस से सामना होने के दौरान कई गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्त्री जमीन पर गिर गई.

The post Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चाकू लहराती स्त्री, 20 सेकंड में दो पर हमला; पुलिस ने मार दी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top