Hot News

नेपाल बाढ़ का दर्द: एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा, बोले- यही है हमारा अपना

Nepal Flood : ‘नेपाल न्यूज’ की समाचार के अनुसार पोखरा स्वास्थ्य विज्ञान अकादमी में रखे शव संख्या 1003 पर बर्दिया के जलविद्युत परियोजना कर्मचारी गोपाल दहित और रुपन्देही के पर्यटक गाइड दामोदर बस्याल के परिवारों ने दावा किया. एक तीसरे परिवार ने भी शुरू में इस शव को अपने लापता परिजन का शव बताया था. शव की पहचान को लेकर असमंजस के बीच दोनों परिवार डीएनए जांच कराने पर सहमत हो गए हैं.

यह घटना बताती है कि बाढ़ के बाद अपनों की पहचान करना परिवारों और अधिकारियों के लिए कितना मुश्किल हो गया है. दूर-दराज के इलाकों से बरामद शवों को अस्पताल लाया जा रहा है. पहचान के लिए तस्वीर, शरीर की बनावट और कपड़ों या निजी सामान की मदद ली जा रही है. 26 अगस्त की बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हुई और हजारों लोग अब भी लापता हैं.

ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ का खौफनाक मंजर: सुरंग में फंसे मजदूरों ने 6 घंटे मौत से लड़ी जंग, पहाड़ पर चढ़कर बचाई जान

‘नेपाल न्यूज’ के अनुसार पोखरा में परिजन अस्पताल पहुंचकर अज्ञात शवों की तस्वीरें देख रहे हैं और चेहरे की बनावट, शरीर की संरचना, दांत, कान, होंठ के अलावा अन्य विशिष्ट पहचान चिह्नों की बारीकी से जांच कर रहे हैं.

16 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया

‘काठमांडू पोस्ट’ की समाचार में कहा गया है कि कि गोरखा, तनहुं, धादिंग और नवलपरासी पूर्वी जिलों से बरामद 102 शवों को पोखरा लाया गया है. पोखरा राजधानी काठमांडू से करीब 280 किलोमीटर दूर स्थित शहर है. अब तक 16 शवों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया था, जबकि सोमवार सुबह तक 87 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका था. पहचान को लेकर दावों में विवाद के चलते पुलिस ने पांच परिवारों के परिजनों के डीएनए नमूने लिए थे.

एक शव पर दो परिवार का दावा

दहित परिवार के लिए तलाश तब शुरू हुई, जब जलविद्युत परियोजना में काम करने के लिए रसुवा गए गोपाल बाढ़ के दौरान लापता हो गए. ‘द काठमांडू पोस्ट’ के अनुसार, दहित की बहन मांजी थारू और अन्य परिजन बर्दिया से गैंदाकोट पहुंचे, जहां उन्हें बरामद शवों की तस्वीरें दिखाई गईं. उन्होंने शव संख्या 1003 की पहचान गोपाल के रूप में की. इसके बाद वे उन्हें घर ले जाने की उम्मीद में पोखरा पहुंचे. लेकिन परिवार के शव लेने से पहले ही दामोदर बस्याल के परिजनों ने भी उस शव पर अपना दावा कर दिया.

ये भी पढ़ें: Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ से तबाही, अब तक 939 शव बरामद, 4000 से अधिक लोग अब भी लापता

बस्याल के परिवार ने कहा कि शव की कई शारीरिक विशेषताएं उनके लापता परिजन से मेल खाती हैं. वहीं, दहित के परिवार ने कहा कि शव के दांत, माथा, होंठ, हाथ, छाती और चेहरा गोपाल से मेल खाते हैं. दोनों परिवार इस विवाद को सुलझाने के लिए डीएनए जांच कराने पर सहमत हो गए. एक अन्य मामले में एक परिवार ने पांच वर्षीय शिशु की पहचान उसके पास मौजूद सामान के आधार पर की.

The post नेपाल बाढ़ का दर्द: एक शव पर तीन परिवारों ने किया दावा, बोले- यही है हमारा अपना appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top