इंडिगो के विमान में कुल 299 लोग सवार थे. इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. विमान गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुबह 9:16 बजे उड़ान भरा. उसके लगभग 10 मिनट बाद सुबह 9:25 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और सुबह 9:50 बजे विमान की लैंडिंग गोवा एयरपोर्ट पर कराई गई.
इंडिगो ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है
गोवा से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में मंगलवार सुबह तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. इस विमान में कुल 299 लोग सवार थे. इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद गोवा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इंडिगो की ओर से कहा है कि कस्टमर्स को हुई परेशानी के लिए हमें खेद है. हमने यात्रियों की परेशानी को कम करने की पूरी कोशिश की है,जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर अपडेट देना शामिल है.
समाचार अपडेट हो रही है…
The post दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने की आशंका appeared first on Naya Vichar.

