Hot News

Nepal flood death toll: नेपाल में मरने वालों की संख्या 1,000 के करीब पहुंची,बाढ़ का नया अलर्ट जारी

पीटीआई न्यूज एजेंसी ने यह जानकारी वहां के अधिकारियों के जरिए दी है. सुरक्षा बलों ने देश के आठ जिलों से और शव बरामद किए हैं. नेपाल में अधिकारियों ने मंगलवार को देश के पूर्वी, मध्य और पश्चिमी हिस्सों के कई जिलों में बाढ़ के खतरे को लेकर नया अलर्ट जारी किया और नदियों के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने तथा एहतियाती कदम उठाने की अपील की है.

नुवाकोट और रसुवा जिलों में अचानक बाढ़ आने की अधिक आशंका

एनडीआरआरएमए (राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण) की ओर से जारी एक सूचना के अनुसार, नुवाकोट और रसुवा जिलों में अचानक बाढ़ आने की अधिक आशंका है. इन इलाकों में छोटी नदियों और जलधाराओं का जलप्रवाह बढ़ने का अनुमान है.

कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा

इसके अलावा ताप्लेजुंग, संखुवासभा, सोलुखुम्बु, खोटांग, ओखलढुंगा, रामेछाप, दोलखा, सिंधुपालचोक, काभ्रेपलांचोक, ललितपुर, भक्तपुर, काठमांडू और धादिंग समेत पूर्वी और मध्य नेपाल के कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है. इन इलाकों में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, पश्चिमी नेपाल में गोरखा, लमजुंग, डोल्पा, रुकुम पूर्व, रुकुम पश्चिम, जाजरकोट, दार्चुला, बैतड़ी, डडेलधुरा, डोटी, कैलाली और कंचनपुर जिले के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया

एनडीआरआरएमए ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए नदी किनारे और अन्य संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियाती उपाय करने की अपील की है. नेपाल में 26 अगस्त को विनाशकारी बाढ़ आई थी, जिसने सदमे से लोग अभी भी उबर नहीं पाएं हैं.

ये भी पढ़ें : दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने की आशंका

The post Nepal flood death toll: नेपाल में मरने वालों की संख्या 1,000 के करीब पहुंची,बाढ़ का नया अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top