Hot News

Video : लाल चादर में गुलाबी टोपी पहने मासूम, नेपाल में तबाही के बीच डेढ़ महीने के बच्चे का रेस्क्यू

चारों तरफ पानी, मलबा और तबाही…जैसे हालात के बीच एक डेढ़ महीने के मासूम को सुरक्षित बाहर निकालने की तस्वीर ने हर किसी का दिल छू लिया. नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बीच रेस्क्यू टीम ने शिशु को बाढ़ प्रभावित इलाके से निकालकर सुरक्षित धुन्चे कैंप पहुंचाया. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

रेस्क्यू का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल

  • सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नेपाली सेना के जवान मासूम को पारंपरिक टोकरी में बेहद सावधानी से ले जाते दिखाई दे रहे हैं.
  • लाल चादर में लिपटा और गुलाबी टोपी पहने बच्चा कभी रोता नजर आता है तो कभी बिल्कुल शांत दिखता है. पास खड़ी स्त्री सैनिक शिशु को देखकर मुस्कुराती है.
  • स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, शिशु और उसके परिवार को स्याफ्रुबेंशी इलाके से रेस्क्यू किया गया. परिवार को पहले जिला मुख्यालय धुन्चे पहुंचाया गया और बाद में काठमांडू ले जाया गया.

तबाही के बाद 11 हजार से अधिक लोगों का रेस्क्यू

  • 26 अगस्त को तिब्बत की ओर से भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने रसुवागढ़ी, तिमुरे और स्याफ्रुबेंशी समेत कई इलाकों में भारी तबाही मचाई.
  • सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हैं और कई जगहों पर मलबे के कारण राहत कार्य मुश्किल बना हुआ है. खराब मौसम और जगह-जगह जमा मलबे के कारण राहत एवं बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं. इसके बावजूद सुरक्षाबल लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.
  • राहत एवं बचाव अभियान में नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के साथ हिंदुस्तान, चीन और दक्षिण कोरिया की विशेषज्ञ टीमें भी जुटी हैं.
  • ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक करीब 987 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 3,916 लोग अभी भी लापता हैं. अब तक 11,814 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: 60 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची, माता-पिता से बिछड़े भाई-बहन का वीडियो देख रो पड़ेगा दिल!

The post Video : लाल चादर में गुलाबी टोपी पहने मासूम, नेपाल में तबाही के बीच डेढ़ महीने के शिशु का रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top