Teachers Day Speech in Hindi 2026: हर साल 5 सितंबर को हिंदुस्तान में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन देश के दूसरे राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. छात्र अपने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं.
अगर आपको भी स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर भाषण देना है और समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें, तो यहां दिया गया यह Teachers Day Speech in Hindi आपकी तैयारी में मदद कर सकता है.
Teachers Day पर ऐसे शुरू करें भाषण
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय/महोदया, सम्मानित शिक्षकगण और मेरे प्यारे साथियों, आप सभी को मेरा नमस्कार.
आज हम सभी यहां शिक्षक दिवस के खास अवसर पर एकत्र हुए हैं. सबसे पहले मैं सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस (Teachers Day) की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता/चाहती हूं.
हिंदुस्तान में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन महान शिक्षाविद और हिंदुस्तान के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया जाता है. उनका मानना था कि शिक्षा और शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
शिक्षक हमारे जीवन में क्यों खास हैं?
शिक्षक हमारे जीवन में सिर्फ पढ़ाई का ज्ञान देने का काम नहीं करते, बल्कि वे हमें सही और गलत के बीच अंतर समझाते हैं. वे हमारी गलतियों से सीखने, मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.
एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा और किताबों तक सीमित नहीं होता. वे हमारे अंदर आत्मविश्वास पैदा करते हैं और हमें एक बेहतर इंसान बनने की राह दिखाते हैं. कई बार शिक्षक की कही हुई एक छोटी सी बात भी हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है.
शिक्षकों के लिए धन्यवाद
हमारे शिक्षक अपना समय और मेहनत लगाकर हमें पढ़ाते हैं. जब हम किसी विषय को समझ नहीं पाते, तो वे उसे दोबारा समझाते हैं. हमारी गलतियों को सुधारते हैं और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं.
इसलिए आज शिक्षक दिवस के मौके पर हम सभी को अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना चाहिए. उनके योगदान के लिए जितना धन्यवाद कहा जाए, वह कम है.
अंत में ऐसे करें भाषण खत्म
अंत में मैं बस इतना कहना चाहूंगा/चाहूंगी कि हमारे जीवन में माता-पिता के बाद शिक्षक की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. शिक्षक हमारे भविष्य को आकार देने में अहम योगदान देते हैं.
आइए, इस शिक्षक दिवस पर हम अपने सभी शिक्षकों को धन्यवाद दें और उनकी दी हुई सीख को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें.
इन्हीं शब्दों के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता/देती हूं. आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
धन्यवाद. जय हिंद.
Teachers Day Speech को बनाएं खास
अगर आपको स्कूल में कम समय के लिए भाषण देना है, तो ऊपर दिए भाषण को छोटा करके 2 से 3 मिनट में भी प्रस्तुत किया जा सकता है. भाषण के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान और अपनी भावनाओं को सहज तरीके से व्यक्त करें. इससे भाषण ज्यादा प्रभावी और यादगार बन सकता है.
ये भी पढ़ें: मेहनत करने पर भी सफलता नहीं मिली तो क्या करें? पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने दिए 3 टिप्स
The post 5 सितंबर को देना है स्कूल में धांसू भाषण, यहां से लें आइडिया appeared first on Naya Vichar.