Hot News

IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें किसकी लगी लॉटरी?

India T20I Squad: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. जिम्बाब्वे दौरे पर कई युवा और बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के बाद चयनकर्ताओं ने अब टीम को एक बार फिर लगभग पूरी ताकत के साथ उतारने का फैसला किया है. इस टीम में संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है. जबकि पिछले टी20 सीरीज से 8 खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

संजू सैमसन की हुई वापसी

जिम्बाब्वे दौरे के लिए जब संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह को चुना गया था, तब उनकी टीम से गैरमौजूदगी को लेकर काफी सवाल उठे थे. अब सैमसन की वापसी हो गई है. इसके साथ ही टीम इंडिया के सामने एक बार फिर ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर दिलचस्प सवाल खड़ा हो गया है. अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किन दो बल्लेबाजों को पारी की शुरुआत करने का मौका मिलेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी.

बुमराह की नजरें फिटनेस क्लियरेंस पर

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी टीम में लौटे हैं. हालांकि, उनकी उपलब्धता BCCI की मेडिकल टीम से फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर निर्भर करेगी. वह मार्च के बाद पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में वापसी कर रहे हैं. इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन टीम में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

अक्षर पटेल ने भी की वापसी

जिम्बाब्वे दौरे से बाहर रहने वाले अक्षर पटेल को भी टीम में वापस बुलाया गया है. उनके बाहर होने के बाद ऐसी चर्चा थी कि चयनकर्ता RCB के क्रुणाल पंड्या को लेकर विचार कर रहे हैं. हालांकि, अब अक्षर ने अपनी जगह बरकरार रखी है.

8 खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम में 8 नए बदलाव किए गए हैं. संजू सैमसन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा की वापसी हुई है. वहीं, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को बाहर कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026-27 से पहले मुंबई ने बदला अपना कप्तान, शार्दुल ठाकुर की हुई छुट्टी; इस खिलाड़ी को मिली कमान

रिंकू सिंह और मयंक यादव पर भी बड़ा फैसला

2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली हिंदुस्तानीय टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह को एक बार फिर टीम से बाहर किया गया है. इससे संकेत मिलता है कि फिलहाल वह चयनकर्ताओं की नजर में फ्रिंज खिलाड़ियों की श्रेणी में हैं. वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले कुछ समय में प्रभावित किया है, लेकिन उन्हें अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ने के लिए अभी और प्रभावशाली प्रदर्शन करना होगा.

अफगानिस्तान के खिलाफ हिंदुस्तान की पूरी टीम

श्रेयरस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा (फिटनेस के आधार पर).

ये भी पढ़ें: VIDEO: रजत पाटीदार ने बाउंड्री के करीब छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, वैभव सूर्यवंशी को 40 रन पर भेजा पवेलियन

The post IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें किसकी लगी लॉटरी? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top