Hot News

Cyclone Alert: बुधवार रात आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा डीप डिप्रेशन, कलिंगपट्टनम के पास लैंडफॉल, भारी बारिश का अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाडी में बना शक्तिशाली मौसम सिस्टम आज उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट की ओर बढ रहा है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त टाइफून चेतावनी केंद्र (JTWC) ने इसे चक्रवाती तूफान की श्रेणी में रखा है. हालांकि हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अभी इसे डीप डिप्रेशन ही बताया है. IMD के मुताबिक यह सिस्टम 23 सितंबर की रात विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच तट पार कर सकता है. इसके असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है.

बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है डीप डिप्रेशन

IMD के मुताबिक डीप डिप्रेशन पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाडी में बना हुआ है. इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढने और 23 सितंबर की रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट को पार करने की संभावना है. IMD ने लैंडफॉल का क्षेत्र विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच, कलिंगपट्टनम के आसपास बताया है. सिस्टम के डीप डिप्रेशन के रूप में ही तट पार करने की संभावना जताई गई है.

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का खतरा

“स्काईमेट वेदर के मुताबिक इस मौसमी सिस्टम के असर से 23 से 27 सितंबर के बीच आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. लैंडफॉल के समय उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा में तेज हवा के साथ बहुत भारी बारिश की संभावना है.

बिहार, झारखंड और UP तक दिख सकता है असर

स्काईमेट वेदर के मुताबिक तट पार करने के बाद सिस्टम कमजोर होगा, लेकिन इसके असर से बारिश का दायरा मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान तक पहुंच सकता है. छत्तीसगढ, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. 28 से 30 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है.

मलकानगिरी में हाई अलर्ट, 220 JCB तैनात

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में प्रशासन ने भारी बारिश और संभावित बाढ को देखते हुए तैयारी तेज कर दी है. मलकानगिरी के कलेक्टर प्रथमेश अरविंद राजेशिरके के मुताबिक खैरपुट और मथिली ब्लाक में पहले ही भारी बारिश दर्ज की जा चुकी है और बुधवार शाम से बारिश और तेज होने की आशंका है.

स्कूल बंद, ODRAF की टीमें तैयार

मलकानगिरी में स्कूल और आंगनवाडी केंद्र बंद रखे गए हैं. जरूरत के समय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए राहत केंद्रों को तैयार किया गया है. सूखा राशन और पका हुआ खाना उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की गई है. जमीनी स्तर पर बचाव अभियान के लिए ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRAF) की टीमों को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है. मथिली, गोविंदपल्ली और कालीमेला जैसे इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य किसी भी तरह की जनहानि को रोकना है.

चक्रवात बना तो नाम होगा अर्नब

हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगर यह सिस्टम आधिकारिक रूप से चक्रवाती तूफान की श्रेणी में पहुंचता है तो इसका नाम अर्नब (Arnab) होगा. यह नाम बांग्लादेश की ओर से दिया गया है और उत्तर हिंद महासागर के लिए तय चक्रवात नामों की सूची में शामिल है.

Also Read: Cyclone Arnab: 12 किमी/घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा डीप डिप्रेशन, चक्रवात अर्नब का खतरा; ओडिशा में स्कूल बंद

The post Cyclone Alert: बुधवार रात आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा डीप डिप्रेशन, कलिंगपट्टनम के पास लैंडफॉल, भारी बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top