Hot News

एक में 33 लीटर स्टोरेज, दूसरे में मिलती है TFT स्क्रीन…ये हैं भारत के 5 पॉपुलर 125cc स्कूटर, कीमत और फीचर्स जानें

हिंदुस्तान में 125cc स्कूटर का सेगमेंट काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. इसकी वजह भी साफ है, इस कैटेगरी में रोजाना आने-जाने के लिए अच्छा माइलेज, कम्फर्टेबल राइड, पर्याप्त पावर और कई काम के फीचर्स एक साथ मिल जाते हैं. अगर आप भी नया 125cc स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं. लेकिन हर स्कूटर की अपनी अलग खासियत है, कोई बेहतर माइलेज देता है तो किसी में ज्यादा फीचर्स और स्पोर्टी डिजाइन मिलता है. ऐसे में आपके लिए कौन सा स्कूटर सही रहेगा, यह जानने से पहले इन पॉपुलर 125cc स्कूटर्स के बारे में जानना जरूरी है.

Honda Activa 125

125cc स्कूटर सेगमेंट में Honda Activa 125 एक जाना-पहचाना नाम है. इसमें 123.92cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8.3hp की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

फीचर्स की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से इसमें 4.2-इंच TFT डिस्प्ले, Bluetooth कनेक्टिविटी, Honda RoadSync, कॉल और मैसेज अलर्ट, नेविगेशन और USB Type-C पोर्ट मिलते हैं. इसके अलावा Honda की H-Smart Key टेक्नोलॉजी और आइडलिंग-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है. कीमत की बात करें तो Activa 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹91,178 है.

TVS Jupiter 125

इसकी शुरुआती कीमत ₹81,700 (एक्स-शोरूम) है. इसमें 124.8cc का इंजन मिलता है, जो iGO Assist के साथ 8.44hp की पावर और 11.1Nm टॉर्क देता है. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका 33 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें कंपनी के मुताबिक दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं. आगे 2 लीटर का ग्लव बॉक्स भी मिलता है. इसके अलावा रियर सस्पेंशन को एडजस्ट किया जा सकता है और 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.

ऊपर के वेरिएंट में SmartXonnect भी मिलता है, जिससे नेविगेशन, वॉइस असिस्टेंस और कॉल-मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स मिल जाते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि फीचर्स वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं.

TVS Ntorq 125 (Photo: TVS Motor)

ये भी पढ़ें: 2 फुल-फेस हेलमेट भी होंगे फिट, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं जबरदस्त बूट स्पेस, एक में 70 लीटर तक जगह

The post एक में 33 लीटर स्टोरेज, दूसरे में मिलती है TFT स्क्रीन…ये हैं हिंदुस्तान के 5 पॉपुलर 125cc स्कूटर, कीमत और फीचर्स जानें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top