Hot News

जेनिफर विंगेट के साथ किया था रोमांस, अब रेप केस में हुई 10 साल की जेल… कौन है ये मशहूर सिंगर?

Jennifer Winget Co-Star Saad Lamjarred: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ ‘गुली माता’ गाने में नजर आने वाले पॉपुलर मोरक्को सिंगर साद लामजारेद  एक बार फिर कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. फ्रांस की एक अदालत ने उन्हें एक रेप मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाई है. इस फैसले के बाद अरब म्यूजिक वर्ल्ड में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. साद लामजारेद अरब दुनिया के सबसे चर्चित गायकों में गिने जाते हैं और उनके कई गाने करोड़ों बार देखे जा चुके हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला फ्रांस में दर्ज एक रेप केस से जुड़ा है. अदालत में सुनवाई के बाद साद लामजारेद को दोषी ठहराया गया और उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई. इससे पहले भी गायक कई कानूनी विवादों का सामना कर चुके हैं। वर्ष 2023 में पेरिस की एक अदालत ने उन्हें एक अन्य मामले में छह साल की सजा सुनाई थी, जिसके खिलाफ उन्होंने अपील की थी.

View on Instagram

साद लामजारेद ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है. उनके वकीलों की ओर से भी पहले कई बार अदालत में अपना पक्ष रखा गया था. हालांकि, ताजा फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

ये भी पढ़ें: Watch Video: ‘धर्म के नाम पर भड़काया…’ शहजाद से हाथापाई में एविक्ट हुए सिवेट तोमार का पलटवार, सोशल मीडिया पर बताई सच्चाई

कौन हैं साद लामजारेद?

साद लामजारेद मोरक्को के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक हैं. उनका गाना ‘Lm3allem’ दुनिया भर में काफी प्रसिद्ध हुआ था और यह यूट्यूब पर एक अरब से अधिक बार देखा जाने वाला पहला अरबी गीत बना था. उन्होंने कई हिट गाने दिए हैं और अरब देशों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है. हिंदुस्तानीय गायिका श्रेया घोषाल के साथ उनका गाना ‘गुली माता’ भी काफी लोकप्रिय हुआ था.

जेनिफर विंगेट और साद लामजारेद, फोटो- इंस्टाग्राम

2015 में मोरक्को के राजा मोहम्मद VI ने उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मानों में से एक से सम्मानित भी किया था. हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में कानूनी मामलों की वजह से उनके करियर पर असर पड़ा और कई देशों में उनके कार्यक्रमों को लेकर विवाद भी देखने को मिले.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Promo: ‘वाहियात कप्तान…’ गुल्लू की कप्तानी की घरवालों ने सरेआम उड़ाई धज्जियां, ब्लैक रोज देकर आम्रपाली और माही विज ने भी फेरा मुंह

The post जेनिफर विंगेट के साथ किया था रोमांस, अब रेप केस में हुई 10 साल की जेल… कौन है ये मशहूर सिंगर? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top