Hot News

145km की रेंज, 32 लीटर स्टोरेज और Smart Key… Honda QC3 खरीदने से पहले जान लें ये 5 खूबियां

Honda ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए हाल ही में Honda QC3 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे खासतौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर तैयार किया है. यानी डेली ऑफिस, बाजार या दूसरे छोटे-मोटे कामों के लिए ऐसा स्कूटर, जिसे चलाना आसान हो और सफर के दौरान ज्यादा टेंशन भी न हो. हिंदुस्तान में Honda QC3 की शुरुआती कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. फिलहाल इसकी बिक्री दिल्ली, आगरा, सूरत, कटक और कोल्लम जैसे चुनिंदा शहरों के Honda RedWing डीलरशिप से शुरू होगी.

तो आखिर Honda QC3 में ऐसा क्या खास है, जो इसे कंपनी का अब तक का सबसे बेहतर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाता है? आइए जानते हैं इसके 5 सबसे बड़े हाइलाइट्स.

साफ-सुथरा फैमिली लुक के साथ प्रीमियम कलर ऑप्शन

Honda QC3 का डिजाइन ऐसा रखा गया है, जो देखने में काफी साफ-सुथरा और स्टाइलिश लगता है. इसके फ्रंट में शार्प LED हेडलाइट दी गई है, जिसे सीधे फ्रंट एप्रन पर लगाया गया है. हेडलाइट के साथ इंटीग्रेटेड DRLs भी मिलते है.

कलर की बात करें तो Honda QC3 को कई स्टाइलिश शेड्स में पेश किया गया है. इसमें Matt Photon Gray Metallic, Pearl Precious White, Pearl Shallow Blue और Pearl Siren Blue जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं.

145 km की रेंज के साथ फास्ट चार्जिंग

Honda QC3 में 3 kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 145km तक की IDC रेंज देता है. खास बात यह है कि QC1 के 80km की रेंज के मुकाबले यह काफी बड़ी छलांग है.

बैटरी को चार्ज करने में भी बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता. कंपनी के फास्ट चार्जर की मदद से इसे 0 से 80 परसेंट तक चार्ज करने में करीब 2 घंटे 40 मिनट लगते हैं. यानी कुछ घंटों की चार्जिंग के बाद आप इसे फिर से रोजमर्रा के काम के लिए यूज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 190km रेंज, 90kmph स्पीड और 35 लीटर स्टोरेज… इन फीचर्स के बावजूद Simple Energy ने बंद किया अपना ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

सीट के नीचे बड़ा स्टोरेज स्पेस

इलेक्ट्रिक स्कूटर में बड़ी बैटरी लगाने की वजह से अक्सर अंडरसीट स्टोरेज कम हो जाता है, लेकिन Honda ने QC3 में इस चीज का अच्छा ध्यान रखा है. स्कूटर में करीब 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट के साथ रोजमर्रा का सामान या छोटी-मोटी ग्रॉसरी भी आसानी से रख सकते हैं.

Honda QC3 के फ्रंट एरिया में USB चार्जिंग पोर्ट दिया गया है. यानी सफर के दौरान फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता कम हो जाएगी और जरूरत पड़ने पर आप चलते-चलते स्मार्टफोन चार्ज कर सकेंगे.

स्मार्ट कनेक्टिविटी और 5 इंच की कलर TFT स्क्रीन

आज के समय में स्कूटर सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि उसमें स्मार्ट फीचर्स भी काफी मायने रखते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए QC3 में 5-इंच का फुल कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है. इसकी स्क्रीन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि तेज धूप में भी इस पर दिखाई देने वाली डिटेल्स आसानी से पढ़ी जा सके.

स्कूटर में Honda RoadSync ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन को इससे कनेक्ट करने के बाद राइडर डैशबोर्ड पर ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल और SMS अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाओं का यूज कर सकता है. इसके अलावा, QC3 में स्मार्ट की (Smart Key) की सुविधा भी मिलती है. यानी बार-बार चाबी निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इससे स्कूटर को कीलेस तरीके से स्टार्ट करने के साथ रिमोट से अनलॉक किया जा सकता है.

कम्फर्टेबल राइडिंग के साथ सेफ्टी का भी पूरा ध्यान

आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं. यानी शहर की टूटी-फूटी सड़कों, गड्ढों और स्पीड ब्रेकर से गुजरते वक्त ज्यादा झटके महसूस नहीं होंगे. स्कूटर में दोनों पहियों पर 12-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिनके साथ ट्यूबलेस टायर लगे हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है. साथ में CBS भी मिलता है, जो अचानक ब्रेक लगाने की सिचुएशन में स्कूटर को ज्यादा कंट्रोल के साथ रोकने में मदद करता है.

चौड़ा हैंडलबार, बड़ी और सपाट सीट के साथ स्पेशियस फ्लोरबोर्ड दिया गया है. ऐसे में रोज ऑफिस जाने से लेकर शहर में लंबी राइड तक, राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों को बैठने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: 92km से 212km की रेंज, कीमत 49,999 रुपये से शुरू… TVS के ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली यूज के लिए हैं बेस्ट

The post 145km की रेंज, 32 लीटर स्टोरेज और Smart Key… Honda QC3 खरीदने से पहले जान लें ये 5 खूबियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top