Hot News

सारण में बाढ़ से हाहाकार: 100 करोड़ से अधिक का नुकसान, 300 से ज्यादा मकान तबाह; 33 पंचायतों के 170 गांव प्रभावित

Chapra Flood : नेपाल से आये छह लाख क्यूसेक से अधिक पानी ने सारण के छह प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति गंभीर कर दी है. बाढ़ से अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है. 100 से अधिक कच्चे और पक्के मकान बह गये हैं, जबकि 200 से अधिक झोपड़ियां भी बाढ़ की चपेट में आकर तबाह हो गयी हैं. बाढ़ का पानी अभी भी कई नये इलाकों में फैल रहा है और बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हैं.

सारण में बाढ़ से तबाही: गांव पानी में डूबा

14 राहत केंद्रों में 40 हजार लोगों को मिला आश्रय

बाढ़ प्रभावित और विस्थापित लोगों के लिए 14 राहत केंद्र संचालित किये जा रहे हैं. इन केंद्रों में करीब 40 हजार लोगों को आश्रय उपलब्ध कराया गया है. वहीं, 46 सामुदायिक रसोई के माध्यम से अब तक 50,550 लोगों को भोजन कराया जा चुका है.

2,540 नावें और 20 चिकित्सा शिविर राहत कार्य में जुटे

प्रभावित क्षेत्रों में 2,540 नावों का परिचालन किया जा रहा है. स्वास्थ्य सुविधा के लिए 20 चिकित्सा शिविर और पांच मोबाइल मेडिकल टीम सक्रिय हैं. पशुओं के लिए आठ पशु चिकित्सा शिविर चलाये जा रहे हैं, जहां अब तक 370 पशुओं का इलाज किया गया है. पशुपालकों के बीच 153.5 क्विंटल पशु चारा भी वितरित किया गया है.

राहत सामग्री के साथ पॉलिथीन शीट भी बांटी गयी

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच अब तक 2,650 फूड पैकेट और ड्राई राशन पैकेट वितरित किये गये हैं. प्रशासन के गोदाम में 14,275 पॉलिथीन शीट उपलब्ध हैं. अंचलों को 10,550 पॉलिथीन शीट उपलब्ध करायी गयी हैं, जबकि 9,947 पॉलिथीन शीट का वितरण किया जा चुका है.

सारण में बाढ़ से तबाही से घर डूबा

दो-तीन दिनों में पानी घटने की उम्मीद

बाढ़ प्रमंडल, सारण के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर ने बताया कि पानी आने की रफ्तार में कमी आयी है. पूरी संभावना है कि अगले दो-तीन दिनों में पानी घटने लगेगा. जिन इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है, वहां से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल टूटे हुए बांध की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है.

सारण में नदियों का वर्तमान जलस्तर, 2 अक्टूबर 2026

नदी खतरे का निशान वर्तमान जलस्तर स्थिति
गंगा, गांधी घाट 48.60 मीटर 49.69 मीटर 2 सेमी वृद्धि, खतरे के निशान से 1.09 मीटर ऊपर
गंडक, हाजीपुर 50.32 मीटर 50.00 मीटर 2 सेमी कमी, खतरे के निशान से 30 सेमी नीचे
गंडक, रेवा 54.41 मीटर 55.03 मीटर 47 सेमी कमी, खतरे के निशान से 0.62 मीटर ऊपर
सरयू/घाघरा, सिसवन 57.04 मीटर 57.24 मीटर 22 सेमी वृद्धि, खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर
घाघरा, छपरा 53.68 मीटर 52.22 मीटर जलस्तर स्थिर, खतरे के निशान से 1.46 मीटर नीचे

Also Read : सारण में बाढ़ का विकराल रूप, तटबंध टूटने से कई गांवों का संपर्क टूटा; सेना हेलीकॉप्टर से गिराया जा रहा राशन

The post सारण में बाढ़ से हाहाकार: 100 करोड़ से अधिक का नुकसान, 300 से ज्यादा मकान तबाह; 33 पंचायतों के 170 गांव प्रभावित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top