CJP Protest : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में हुए विरोध प्रदर्शन में नाबालिगों की कथित भागीदारी को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सख्ती दिखाई है. शिकायत के बाद आयोग ने मुंबई पुलिस प्रमुख, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा है.
अधिकारियों के मुताबिक, NHRC के पास शिकायत पहुंची थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शिवाजी पार्क में हुए सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन में नाबालिगों को जुटाया गया और उन्हें प्रदर्शन में शामिल किया गया. इसी शिकायत पर आयोग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है.
शिवाजी पार्क प्रदर्शन को लेकर FIR भी दर्ज
CJP के इसी प्रदर्शन को लेकर मुंबई पुलिस ने आयोजकों और 400-500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. शिवाजी पार्क थाने के एक अधिकारी ने बताया कि गैरकानूनी जमावड़ा, लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की जानबूझकर अवज्ञा और अन्य अपराधों के तहत हिंदुस्तानीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला शिवाजी पार्क इलाके के एक निवासी की शिकायत पर दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और विस्तृत जांच जारी है.
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन
अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाली CJP ने 2 अक्टूबर को शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया था. पार्टी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके समेत 500 लोगों पर मुंबई में FIR, प्रशासन को अल्टीमेटम देकर CJP नेता ने क्या कहा?
The post CJP के प्रदर्शन में नाबालिगों की एंट्री पर मानवाधिकार आयोग का एक्शन, मुंबई पुलिस को नोटिस appeared first on Naya Vichar.

