रांची. वियतनाम में हादसे में जान गंवाने वाले राजा वर्मा का पार्थिव शरीर रविवार को रांची पहुंचा. पार्थिव शरीर को कैलाश नगर स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां जिला प्रशासन की टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया.
पार्थिव शरीर के आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुटने लगे. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की लॉ एंड ऑर्डर टीम भी मौके पर मौजूद रही.
महुआ माजी भी राजा वर्मा के आवास पहुंचीं
राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी राजा वर्मा के कैलाश नगर स्थित आवास पहुंचीं. उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने परिजनों से घटना और पार्थिव शरीर को रांची लाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली.
वियतनाम से हिंदुस्तान लाया गया पार्थिव शरीर
राजा वर्मा का पार्थिव शरीर वियतनाम से हिंदुस्तान लाया गया, जिसके बाद रांची पहुंचाया गया. परिजनों की ओर से लगातार पार्थिव शरीर को वापस लाने की मांग की जा रही थी. जिला प्रशासन की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को उनके कैलाश नगर स्थित आवास तक पहुंचाया गया.
राजा वर्मा वियतनाम में योग प्रशिक्षक के रूप में काम कर रहे थे. विदेश में उनकी मौत की सूचना के बाद से ही परिवार के लोग उनके पार्थिव शरीर के रांची पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. अब पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गये हैं.
यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: 4 अक्टूबर को 24 जिलों में कैसा रहेगा मौसम, रांची समेत जानें अपने जिले का हाल
The post वियतनाम में मौत, अब रांची लौटा राजा वर्मा का पार्थिव शरीर, घर पहुंचते ही मचा कोहराम appeared first on Naya Vichar.

