अभिजीत दीपके ने सौरव दास के आरोप पर रिएक्शन दिया है. सीजेपी नेता सौरव दास ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें, अभिजीत, आशुतोष, रत्ना और पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की ऐसी कार्रवाई से युवा पीछे हटने वाले नहीं हैं. नई पीढ़ी अपने अधिकारों और भविष्य के लिए जागरूक हो चुकी है.
सौरव दास ने लोगों से अपील की कि नेता जेल जाएं या बाहर रहें, आंदोलन जारी रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे जेल जाने या इससे भी बड़ी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हैं. साथ ही 10 अक्टूबर से देशभर में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की.
एक्स पर क्या लिखा अभिजीत दीपके ने, पढ़ें
सौरव के इस पोस्ट को कोट करते हुए अभिजीत दीपके ने लिखा, ‘कितनो को अरेस्ट करोगे. 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है. इस पोस्ट की खास बात ये है कि सवालिया निशान के साथ पोस्ट को उन्होंने अमित शाह को टैग किया है.
महाराष्ट्र के पुणे में क्या बोले अभिजीत दीपके
पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके
महाराष्ट्र के पुणे में अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से 4 अक्टूबर को मुलाकात की. उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य खतरे में है, लेकिन प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. CJP छात्रों की मांगों का समर्थन करती है. दीपके ने साफ कहा कि जब तक महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) के चेयरमैन इस्तीफा नहीं देते, तब तक छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
ज्ञानेश कुमार पर क्या बोले दीपके, देखें
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग अभिजीत दीपके ने की
अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित नहीं होते, तब तक ऐसे चुनावों में हिस्सा लेने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि उनके अनुसार विजेता पहले से तय है. दीपके ने दावा किया कि बीजेपी उन राज्यों में भी जीत रही है, जहां कथित तौर पर ‘मोदी लहर’ के दौरान भी उसे सफलता नहीं मिली थी. उन्होंने इसके लिए ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार बताया. दीपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के पद से हटने और SIR प्रक्रिया पर रोक लगने के बाद ही पता चलेगा कि बीजेपी वास्तव में कितनी सीटें जीतती है.
The post अभिजीत दीपके ने अमित शाह को पोस्ट किया टैग, कहा- ‘कितनों को अरेस्ट करोगे, 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है’ appeared first on Naya Vichar.

