Hot News

28 दिन से अंधेरे में थी डेला टोली की गलियां, प्रभात खबर के मंच पर उठाया गया मामला और हर पोल पर लग गयी लाइट

रांची. राजधानी रांची के कोकर की डेला टोली में 28 दिन से बिजली कटी हुई थी. रविवार को आयोजित “प्रभात वार्ड उत्सव” में मौहल्ले के लोगों ने अपनी शिकायत रखी और इसके साथ ही निगम के अधिकारियों ने समस्याओं को दूर कर बिजली पोल पर स्ट्रीट लाइट लगवा दी. रविवार की शाम तक मोहल्ला रोशनी से गुलजार हो गया, नगर निगम के काउंटर पर डेला टोली से आये कुछ लोगों ने 28 दिनों से मोहल्ले की गलियों में अंधेरा होने की शिकायत की.

इसके बाद निगम के अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल से संबंधित निगम कर्मियों को फोन कर समस्या का निवारण करने का निर्देश दिया. इसका आदेश मिलने के बाद निगम कर्मी मोहल्ले में पहुंचे और बिजली के पौरन पर स्ट्रीट लाइट लगाना शुरू कर दिया.

शाम होते ही अंधेरे में डूबा मौहल्ला जगमग हो गया, इसी मंच पर मेयर रोशनी खलखो ने घोषणा की कि सोमवार को 46 दिनों के बाद जयपाल सिंह स्टेडियम का तारला राष्ट्रात जायेगा. नया विचार ने रविवार को कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में “प्रभात वार्ड उत्सव” का आयोजन किया गया.

नगर निगम और बिजली निगम के अधिकारियों ने सुलझायीं लोगों की समस्याएं

आज से जयपाल सिंह स्टेडियम का खुल जायेगा ताला: पिछले 46 दिनों से बंद जयपाल सिंह स्टेडियम का ताला सोमवार को खोल दिया जायेगा. लंबे समय से स्टेडियम के बंद रहने से यहां प्रतिदिन सुबह और शाम दॉक के लिए आने वाले आम लोगो, नियमित प्रैक्टिस के लिए आनेवाले खिलाडियों को परेशानी हो रही थी.

मेयर आपके द्वार कार्यक्रम की होगी शुरुआत: मेयर रोशनी खलखो द्वारा सोमवार से वार्ड नंबर सात गाडीगांव से मेयर आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत करने की पोषणा की गयी.

यह भी पढ़ें: जब पूरा रांची दुर्गा पूजा घूम रहा होगा, तब ये लोग करेंगे 12-12 घंटे ड्यूटी

The post 28 दिन से अंधेरे में थी डेला टोली की गलियां, नया विचार के मंच पर उठाया गया मामला और हर पोल पर लग गयी लाइट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top