Hot News

CJP का PM मोदी पर हमला: ट्रेनें बंद कर दीं, कर दिया दिल्ली बंद का ऐलान; इमरजेंसी में भी नहीं रुकी थी रेलवे

दिल्ली के जंतर-मंतर में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले प्रशासन ने 57 मेट्रो बंद करने और कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.

अभिजीत कहते हैं कि विश्वगुरू हमारे 56 इंच के महामानव जी ने रेलवे बंद कर दिए क्योंकि कल हम प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं.

प्रवक्ता सौरभ दास चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मोदी जी ने जो माहौल बनाया है- टू गुड.

वहीं आशुतोष रांका पीएम मोदी से पूछते हुए कहते हैं कि मोदी जी तबियत तो ठीक है न आपकी? दिक्कतें नहीं हो रही न ज्यादा?

View on Instagram

अभिजीत और टीम यहीं नहीं रुकते. वे कहते हैं कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में जब इमरजेंसी लगा दी गई थी. उस वक्त भी ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि यह नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि लोग 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में ज्यादा संख्या में नहीं आने वाले. वहीं प्रशासन द्वारा मेट्रो बड़ी संख्या में कैंसल हो जाना एक तरह से दिल्ली बंद का ऐलान जैसा समझा जा रहा है.

दिल्ली पुलिस से नहीं मिली इजाजत

इसके अलावे दिल्ली पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन को लेकर इजाजत नहीं दी गई है. इन सब पाबंदियों के बावजूद सीजेपी का कहना है कि वे आएंगे और देश भर से भारी संख्या में लोग 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: 10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद? मेट्रो, ट्रेन से लेकर स्कूल तक; घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी लिस्ट

The post CJP का PM मोदी पर हमला: ट्रेनें बंद कर दीं, कर दिया दिल्ली बंद का ऐलान; इमरजेंसी में भी नहीं रुकी थी रेलवे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top